Homeटॉप न्यूज़'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए...', लॉरेंस बिश्नोई पर भड़के राज ठाकरे,...

‘जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए…’, लॉरेंस बिश्नोई पर भड़के राज ठाकरे, RSS पर भी कसा तंज

राज ठाकरे ने लॉरेंस बिश्नोई को जेल से बाहर निकालकर पीटने की बात कही. साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में RSS और देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी निशाना साधा.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर सख्त बयान दिया है. उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए. इस मुद्दे पर गृह मंत्री को निशाने पर लेते हुए उन्होंने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए. साथ ही, चुनाव में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर का इस्तेमाल करने की मांग की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने RSS, देश की संस्थाओं और मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी अपनी बात रखी.

राज ठाकरे ने देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर बात करते हुए संजय राउत से हुई बातचीत का जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि अगले दो से पांच महीनों में देश में कुछ बड़ा हो सकता है. NEET आंदोलन को उन्होंने छात्रों के साथ-साथ आम लोगों के मन में जमा गुस्से का संकेत बताया. उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले समय में जनता सड़कों पर उतर सकती है.

लॉरेंस बिश्नोई पर क्या बोले राज ठाकरे?

लॉरेंस बिश्नोई को लेकर राज ठाकरे ने कहा, “उसे जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए.” उन्होंने इस मुद्दे पर अमित शाह को घेरते हुए सवाल उठाया कि अगर सरकार को डर नहीं है, तो क्या वह ऐसे लोगों को पाल-पोस रही है? राज ठाकरे ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की ओर से कार्रवाई किए जाने के दावों के बावजूद सुरक्षा में कमी दिखाई देती है.

मुंबई और महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर राज ठाकरे ने कहा कि उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है. उनके मुताबिक, पुलिस अपराध को शून्य तक ला सकती है, लेकिन इसके लिए राजनीतिक हस्तक्षेप बंद होना चाहिए.

संजय राउत के बयान पर क्या कहा?

संजय राउत के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर राज ठाकरे ने कहा कि उनकी राउत से बातचीत हुई है. उन्होंने दावा किया कि अगले दो से पांच महीनों में देश में कुछ बड़ा हो सकता है. एपस्टीन के साथ तस्वीर सामने आने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कई और बातें सामने आ सकती हैं. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि सरकार लगातार गलतियां करती रही, तो आने वाले कुछ वर्षों में जनता सड़कों पर उतर सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में ऐसी स्थिति बन सकती है, जब देश में कुछ वक्त के लिए प्रधानमंत्री न हो.

NEET आंदोलन को बताया जमा गुस्से का संकेत

NEET को लेकर हुए आंदोलन पर राज ठाकरे ने कहा कि छात्र केवल परीक्षा के मुद्दे पर सड़कों पर नहीं आए थे. उनके मुताबिक, यह लोगों के मन में लंबे समय से जमा गुस्से का भी इजहार था. उन्होंने सूखे का जिक्र करते हुए आशंका जताई कि आने वाले समय में खाद्यान्न की कमी हो सकती है, जिससे सरकार के सामने मुश्किलें खड़ी होंगी.

उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर भी सवाल उठाए. राज ठाकरे ने पूछा कि जब प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सरकार ने कार्रवाई की, तो अराजकता कहां थी? उन्होंने कहा कि पत्रकारों, छात्रों और गृहिणियों समेत समाज के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है. इस गुस्से को हमेशा दबाकर नहीं रखा जा सकता.

राज ठाकरे का RSS पर तंज

RSS पर तंज कसते हुए राज ठाकरे ने कहा, “क्या हाफ पैंट पहनने वाले अब फुल पैंट नहीं पहनने लगे हैं?” उन्होंने सवाल उठाया कि देश में कौन-सी संस्थाएं अब भी स्वतंत्र हैं. साथ ही कहा कि 2014 में बीजेपी नरेंद्र मोदी की वजह से सत्ता में आई थी, RSS की वजह से नहीं. सत्ता हमेशा किसी एक के पास नहीं रहती. इसके अलावा उन्होंने

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

राज ठाकरे ने बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराने की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि मतदाताओं को भरोसा होना चाहिए कि उनका वोट सही तरीके से दर्ज हुआ है. उनके मुताबिक, चुनाव के नतीजे आने में चार दिन लग जाएं, तो भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए.

कांग्रेस के साथ गठबंधन पर क्या बोले?

कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन के सवाल पर राज ठाकरे ने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. चुनाव के समय इस पर बात की जा सकती है. उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक दलों के मुद्दे एक जैसे हैं, तो साथ आने में गलत क्या है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments