Homeभारतमहाराष्ट्रामालेगांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान बवाल, जुलूस पर पथराव के बाद...

मालेगांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान बवाल, जुलूस पर पथराव के बाद तड़के 4 बजे हुआ विसर्जन

मालेगांव में घर दुर्गा विसर्जन पर निकले जुलूस पर पथराव का मामला सामने आया है. एक घर पर कथित तौर पर रंग गिरने के बाद से जुलूस पर पथराव हुआ और दो पक्ष आमने-सामने आ गए. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने हालात पर काबू पाया. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव हुआ. विसर्जन का जुलूस टीपू सुल्तान चौक पर पहुंचना था, तभी कुछ लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाला. घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन इसके बाद इलाके में सुरक्षा बढ़नी पड़ी. घटना बुधवार रात करीब 10 बजे मालेगांव के टीपू सुल्तान चौक के पास की है. हालांकि राहत की बात यह है कि पथराव में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.

पुलिस अधिक्षक निकेश खाटमोड़े ने बताया कि, “शहर के टीपू सुल्तान चौराहे से विसर्जन जुलूस जा रहा था, तीन मंडल वहाँ से गुज़र चुके थे, जनता नवदुर्गा उत्सव नामक चौथा मंडल गुज़र रहा था. तभी चौराहे पर जश्न के दौरान गुलाल एक दूसरे समुदाय के शख्स के घर पर गिरा. यहीं से विवाद शुरू हुआ. पत्थरबाजी में तीन से चार दोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा है. इस मामले में 6 से ज्य़ादा लोगों पर केस दर्ज किया गया है.”

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

घटना के बाद जुलूस के आयोजकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक विसर्जन रोकने की बात कही. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मालेगांव पुलिस थाने के बाहर पहुंच गए. लोगों ने पथराव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इलाके में तनाव की स्थिति के बाद अतिरिक्त बल तैनात किए गए. अधिकारियों के मुताबिक, कुछ संदिग्धों की पहचान कर मामले की जांच की जा रही है.

तड़के 4 बजे पूरी हुई विसर्जन की रस्म

पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा इंतजाम के बीच गुरुवार तड़के करीब 4 बजे दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन पूरा कराया गया. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और उन्हें फैलाने से बचने को कहा है. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की स्थिति दोबारा न बिगड़े.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments