Homeभारतमध्यप्रदेशलॉन्ड्री में पानी समझकर बच्चे ने पी लिया केमिकल तो होने लगी...

लॉन्ड्री में पानी समझकर बच्चे ने पी लिया केमिकल तो होने लगी उल्टी, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

भोपाल के कोलार इलाके स्थित एक लॉन्ड्री में दूसरी क्लास के छात्र की मौत हो गई है। दुकान में उसकी मां करती थी। बच्चा वहां पानी समझकर केमिकल को पी लिया है। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हाइलाइट्स

भोपाल के कोलार एरिया स्थित लॉन्ड्री शॉप पर बड़ी घटना
मां के पास आए बच्चे ने शॉप पर पानी समझकर केमिकल पी लिया
थोड़ी देर बाद बच्चे को शुरू हो गई उल्टी तो अस्पताल ले गईं मां
अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई

भोपाल: कोलार इलाके में गुरुवार दोपहर एक लॉन्ड्री में दूसरी क्लास के लड़के की मौत हो गई। उसने गलती से कपड़े प्रेस करने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल पानी समझकर पी लिया था।

कोरबा में भी घटी थी ऐसी घटना

यह घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा में तीन साल के एक बच्चे की मौत के कुछ दिनों बाद हुई है, उस बच्चे ने भी गलती से घर पर बनी महुआ की शराब को पानी समझकर पी ली थी, जिससे वह बीमार पड़ गया और उसकी मौत हो गई।

मां के साथ आया था भुजंग

भोपाल पुलिस ने मृतक बच्चे की पहचान सिद्धार्थ भुजंग के तौर पर की है। वह कोलार के ललिता नगर में रहता था। साथ ही दूसरी क्लास का छात्र था। उसके पिता यशवंत भुजंग एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं, जबकि उसकी मां दानिश कुंज की लॉन्ड्री में काम करती हैं। परिवार में एक 12 साल की बेटी है।

मां के पास छोड़ गए पिता

सिद्धार्थ गुरुवार की सुबह स्कूल गया था। पुलिस ने बताया कि उसके पिता काम पर जाने से पहले उसे लॉन्ड्री में उसकी मां के पास छोड़ गए थे।

पानी समझकर केमिकल पी लिया

लंच के बाद सिद्धार्थ ने लॉन्ड्री में रखी एक बोतल उठाई और उसमें मौजूद पारदर्शी केमिकल को पानी समझकर पी लिया। उसे तुरंत उल्टी होने लगी। उसकी मां उसे पास के प्राइवेट अस्पताल में ले गईं, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अस्पताल से मौत की सूचना मिलने के बाद कोलार पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटना कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments