Homeभारतउत्तरप्रदेशमेरठ: शादी के अगले ही दिन दूल्हे ने की आत्महत्या, आम के...

मेरठ: शादी के अगले ही दिन दूल्हे ने की आत्महत्या, आम के बाग में पेड़ से लटका मिला शव

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शादी की खुशियों के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है. निकाह के अगले ही दिन नवविवाहित युवक ने बाग में पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. इस अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और मातम छा गया है.

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में यूनुस ने शादी के अगले दिन पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पावली खास गांव से निकाह रचाकर लौटे यूनुस की इस आत्मघाती कदम उठाने की वजह साफ नहीं हो सकी है. सुबह खेत की ओर गए एक किसान द्वारा शव लटका देखे जाने पर परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची खरखौदा थाना पुलिस ने शव को नीचे उतारा. परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है.

शादी के बाद घर में छाया मातम

परिजनों के अनुसार मंगलवार दोपहर यूनुस की बारात मेरठ के पावली खास गांव गई थी. निकाह के बाद घर लौटने पर जमकर आतिशबाजी की गई और खुशियां मनाई गईं. इसके बाद यूनुस अपनी पत्नी के साथ कमरे में चला गया था. यूनुस के चाचा ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की मेहर भी अदा कर दी थी और रात में सब कुछ पूरी तरह सामान्य था.

बुधवार सुबह यूनुस बिना किसी को बताए घर से निकला और बदली मस्जिद के सामने से होते हुए बरामपुर निवासी तेजवीर सिंह के आम के बाग में पहुंच गया. वहां उसने पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. किसान द्वारा सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई.

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

घटना की सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से साफ मना कर दिया. परिजनों ने बताया कि शाम को ही यूनुस को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments