Homeक्राइममांग में जबरन सिंदूर भरा, कलमा पढ़ाकर किया दुष्कर्म, लखनऊ पुलिस ने...

मांग में जबरन सिंदूर भरा, कलमा पढ़ाकर किया दुष्कर्म, लखनऊ पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को किया गिरफ्तार

लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल करके उसके साथ दुष्कर्म करने और उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने के मामले में पुलिस ने आरोपी शाहनवाज उर्फ शेखू को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लव जिहाद और धर्मांतरण के मामलों को लेकर प्रदेश सरकार के निर्देश पर लखनऊ पुलिस ने बेहद गंभीर रुख अपना लिया है। तेजी से ऐसे मामलों में हो रही कार्रवाई के बीच लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल करके उसके साथ दुष्कर्म करने, कलमा पढ़वाने और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया था।

आरोपी शहनवाज गिरफ्तार

पीड़ित छात्रा का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद अब मलिहाबाद पुलिस ने अभियुक्त शाहनवाज उर्फ शेखू को नीबू बाग के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जबरन मांग भरकर खींची थीं तस्वीरें

मलिहाबाद थाने में इस मामले को लेकर दो गई तहरीर के अनुसार, पीड़ित छात्रा जब नाबालिग थी और 11वीं कक्षा में पढ़ती थी तभी से आरोपी शाहनवाज उर्फ शेखू उसका पीछा करके उसे परेशान करता था। आरोप है कि साल 2021 में एक जनवरी को जब छात्रा अकेली थी, तब आरोपी ने जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और मोबाइल से उसकी तस्वीरें खींच लीं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने और परिजनों को दिखाने की धमकी देकर उसको लगातार ब्लैकमेल करता रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments