Homeभारतमध्यप्रदेशस्कूटी के सामने कार रोकी, फिर युवती पर बरसाए थप्पड़... CCTV में...

स्कूटी के सामने कार रोकी, फिर युवती पर बरसाए थप्पड़… CCTV में कैद हुई मारपीट की पूरी घटना

मध्य प्रदेश के रायसेन में स्कूटी सवार युवती के साथ सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि कार चला रही महिला ने युवती की स्कूटी के सामने अपनी कार रोक दी और एक्सीडेंट की बात कहकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मध्य प्रदेश के रायसेन में सड़क पर मारपीट का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक महिला स्कूटी सवार युवती के साथ मारपीट करती नजर आ रही है. महिला पहले अपनी कार युवती की स्कूटी के सामने रोकती है और फिर उससे बहस के बाद उसे थप्पड़ मारने लगती है. वहां मौजूद एक युवक बीच-बचाव करता है और युवती को महिला से बचाता है. पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.

वीडियो सामने आने के बाद युवती ने रायसेन कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत की. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मामला रायसेन नगर के मुखर्जी नगर के सामने का बताया जा रहा है. पीड़ित युवती के मुताबिक, वह ऑफिस से अपने घर खाना खाने जा रही थी. इसी दौरान पीछे से एक कार आई और उसकी स्कूटी के सामने रुक गई.

युवती का आरोप है कि कार चला रही महिला ने उस पर अपनी गाड़ी से एक्सीडेंट करने का आरोप लगाया. इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई और महिला ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. CCTV फुटेज में महिला युवती के साथ हाथापाई और थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है. इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक आगे आया और युवती को महिला से बचाया. युवती का कहना है कि उसकी स्कूटी और कार के बीच कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ था. इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई. उसने पुलिस से महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

कार चला रही महिला की पहचान को लेकर पुलिस की जांच जारी है. घटना की शिकायत मिलने के बाद रायसेन कोतवाली पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच की है. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है और जांच की जा रही है.

जांच के आधार पर महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और शिकायत के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. वहीं, पीड़ित युवती ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. सड़क पर हुई इस मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस की जांच इस बात पर भी है कि विवाद की शुरुआत किस बात से हुई और घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments