Homeभारतगुजरातरात के अंधेरे में बेकाबू दौड़ते वाहन चालकों पर नवरंगपुरा पुलिस का...

रात के अंधेरे में बेकाबू दौड़ते वाहन चालकों पर नवरंगपुरा पुलिस का हंटर: सिर्फ 6 घंटे में 106 वाहन डिटेन!

सीजी रोड और म्युनिसिपल मार्केट इलाके में पुलिस और ‘SHE’ टीम की नाइट ड्राइव से मचा हड़कंप
बिना नंबर प्लेट के 21 वाहन पकड़े जाने से उड़े पुलिस के होश, मनचलों और नियम तोड़ने वालों में मची भगदड़

अहमदाबाद : शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने और तेज रफ्तार में गाड़ियां दौड़ाकर आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले लापरवाह चालकों और उपद्रवी तत्वों पर अब अहमदाबाद शहर पुलिस की पैनी नजर पड़ चुकी है। नवरंगपुरा पुलिस ने रात के अंधेरे में सड़कों पर आतंक मचाने वाले बेलगाम वाहन चालकों के खिलाफ बेहद आक्रामक अंदाज में ‘मेगा ड्राइव’ शुरू की है, जिसके महज दो दिनों के नाइट चेकिंग में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

सिर्फ 6 घंटे की चेकिंग में 106 गाड़ियां जब्त!

मिली जानकारी के मुताबिक, नवरंगपुरा पुलिस ने शहर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाकों में शुमार सी.जी. रोड (C.G. Road) और म्युनिसिपल मार्केट के आसपास रात 10:00 बजे से 1:00 बजे तक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। केवल दो रातों के दौरान कुल 6 घंटे के इस छोटे से समय में नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले कुल 106 वाहन पुलिस द्वारा डिटेन किए गए हैं। पुलिस की इस अचानक और आक्रामक कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

कौन से वाहन और किस तरह के अपराध पकड़े गए?

इस मेगा ड्राइव के दौरान नवरंगपुरा पुलिस और SHE टीम की महिला पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। खास तौर पर:
बिना नंबर प्लेट के 21 वाहन पकड़े गए, जिनके असामाजिक गतिविधियों या दुर्घटना को अंजाम देकर फरार होने की आशंका है।
ड्राइविंग लाइसेंस और जरूरी दस्तावेजों के बिना फर्राटा भरने वाले वाहन चालक।
सड़कों पर शोर शराबा और आतंक फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और फैंसी नंबर प्लेट वाले वाहन।
डिटेन किए गए कुल 106 वाहनों में 26 एक्सेस, 25 बर्गमैन, 19 एक्टिवा, 6 बुलेट, 3 जुपिटर और 6 फोर-व्हीलर (कार) शामिल हैं।

महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि

पुलिस स्टेशन के उच्च अधिकारियों के मुताबिक, इस सख्त अभियान का मुख्य उद्देश्य रात के समय बाहर निकलने वाली महिलाओं, युवतियों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को पुख्ता करना है। रात के वक्त स्ट्रीट रेसिंग करने वाले या कानून को ताक पर रखने वाले बेकाबू चालकों पर लगाम कसने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments