Homeभारतदिल्लीब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, 15000 पुलिसकर्मी, अर्धसैनिक बलों...

ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, 15000 पुलिसकर्मी, अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां, 500 सीसीटीवी से निगरानी

दिल्ली में ब्रिक्स समिट को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी 15 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां तो रहेंगी ही 500 सीसीटीवी से निगरानी होगी।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार से शुरू हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के 15,000 जवानों और अर्ध सैनिक बलों की 200 कंपनी तैनात की गई हैं। दिल्ली के भारत मंडपम में शनिवार से 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन शुरू होने जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए 500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

ब्रिक्स को लेकर दिल्ली में पहरा

दिल्ली यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शिखर सम्मेलन के मद्देनजर पूरी दिल्ली बंद नहीं होगी लेकिन वीवीआईपी के काफिलों की आवाजाही के दौरान कुछ मार्गों पर अस्थायी रूप से ट्रैफिक को रोका जा सकता है। कुछ जगहों पर रूट डायवर्जन किया जा सकता है और कुछ रास्तों पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

VVIP मूवमेंट को लेकर खास तैयारी

अधिकारियों के अनुसार जहां सुरक्षा व्यवस्था अनुमति देगी, वहां यातायात सामान्य रूप से जारी रहेगा। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के काफिले के गुजरने के दौरान आम वाहनों पर लगने वाली रोक की कोई निश्चित अवधि नहीं होगी। सुरक्षा स्थिति और परिस्थितियों के आधार पर वाहनों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि व्यवस्था इस तरह की गई है कि विदेशी मेहमानों की कड़ी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हो और आम जनता को कम से कम परेशानी हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments