Homeभारतमहाराष्ट्राउद्धव ठाकरे ने बढ़ाई एकनाथ शिंदे की मुश्किल, धनुष-बाण पर साफ कर...

उद्धव ठाकरे ने बढ़ाई एकनाथ शिंदे की मुश्किल, धनुष-बाण पर साफ कर दिया स्टैंड, क्या फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट

शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल अभी एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर उद्धव ठाकरे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रही है। निर्णय में देरी के बीच उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे की मुश्किल बढ़ाने वाला बयान दिया है।

हाइलाइट्स

शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे ने दिया बड़ा बयान
सुप्रीम कोर्ट से की धनुष -बाण को फ्रीज करने की मांग
अभी एकनाथ शिंदे के पास है पार्टी और इसका सिंगल

मुंबई : शिवसेना और चुनाव चिन्ह को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जारी सुनवाई के बीच उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर इस केस का नतीजा आने में समय लग रहा है, तो शिवसेना को पार्टी सिंबल फ्रीज कर देना चाहिए। यह पहली बार है जब उद्धव ठाकरे ने धनुष-बाण चुनाव चिन्ह को फ्रीज करने की बात कही है। मंगलवार को शिवसेना भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ने कहा कि शिवसेना में विभाजन के बाद पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह का मामला अदालत तक नहीं पहुंचना चाहिए था। हमारी स्पष्ट भूमिका है कि शिवसेना का नाम और धनुष-बाण चुनाव चिन्ह हमें मिलना चाहिए। ठाकरे ने कहा कि यह मामला पिछले चार साल से लंबित है और इस दौरान दो बड़े चुनाव भी हो चुके हैं। लेकिन मामले में अभी तक अंतिम निर्णय नहीं आया है।

निर्णय में देरी तो करें फ्रीज

उद्धव ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट और केंद्रीय चुनाव आयोग से मांग किया कि यदि निर्णय में देरी हो रही है तो शिवसेना का चुनाव चिन्ह धनुष -बाण फ्रीज कर देना चाहिए। बता दें कि शिवसेना पार्टी के धनुष-बाण सिंबल केस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस सुनवाई में ठाकरे की दलील पूरी हो चुकी है। अब शिंदे गुट की तरफ से दलील पेश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेजों और गलत तरीके से पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह हासिल किया गया। धनुष-बाण’ चुनाव चिन्ह का दुरुपयोग करके सत्ता हासिल की गई। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले पर रोक लगनी चाहिए और संबंधित लोगों पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। पुणे में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की तस्वीरों के पास लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाए जाने के मामले में उद्धव ने मनसे नेता अमित ठाकरे का समर्थन किया।

उद्धव ठाकरे ने राज का किया समर्थन

उद्धव ठाकरे ने कहा कि महापुरुषों की तुलना प्रधानमंत्री या किसी राजनीतिक व्यक्ति से नहीं की जानी चाहिए। सरकारी भवन में सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार तस्वीर लगाई जाए और महापुरुषों की तस्वीरों के लिए अलग स्थान रखा जाए। गणेशोत्सव में डीजे पर पाबंदी का उद्धव ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हर कोई त्यौहार चाहता है। लेकिन कोई भी शोर नहीं चाहता। उद्धव ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दिल्ली से बाहर गुजरात में आयोजित होने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि विश्व कप क्रिकेट के मैच गुजरात ले जाए गए और अब राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह भी वहीं ले जाया जा रहा है, क्यों? क्या हमारे देश में और कोई राज्य नहीं हैं? उद्धव ने मंगलवार को कोंकण और विदर्भ के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments