Homeभारतमध्यप्रदेशभोपाल: महापौर मालती राय की गाड़ी में गुस्साए कर्मचारी ने लगाई आग,...

भोपाल: महापौर मालती राय की गाड़ी में गुस्साए कर्मचारी ने लगाई आग, मच गया हड़कंप-

भोपाल नगर निगम मुख्यालय के अटल भवन में सोमवार को कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया. आरोप है कि कर्मचारी संगठन से जुड़े सुनील गायकवाड़ ने महापौर मालती राय की गाड़ी पर जलता हुआ कागज फेंक दिया, जिससे वाहन में आग लग गई. आग बुझाने की कोशिश में कर्मचारी राम सिंह यादव झुलसकर घायल हो गए.

भोपाल में नगर निगम मुख्यालय स्थित अटल भवन में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों के प्रदर्शन के बीच एक कर्मचारी ने महापौर मालती राय की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. कर्मचारी ने गाड़ी पर जलता हुआ कागज फेंका था. जिससे अचानक वाहन में आग लग गई और आग की लपटें उठती देख निगम परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया.

आग बुझाने के दौरान कर्मचारी झुलसा

घटना के दौरान राम सिंह यादव नामक कर्मचारी ने आग बुझाने की कोशिश की. इस दौरान वह झुलसकर घायल हो गया. बताया जाता है कि लंबित मांगों को लेकर निगम कर्मचारी ने प्रदर्शन करने पहुंचे थे. इसी दौरान प्रदर्शन के बीच माहौल अचानक बिगड़ गया. आरोप है कि कर्मचारी संगठन से जुड़े सुनील गायकवाड़ ने महापौर मालती राय की गाड़ी में आग लगा दी. घटना के बाद निगम मुख्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया.

नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने दिए FIR के निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं. पुलिस अब आगजनी की घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है. जांच के बाद घटना को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

एडिशनल कमिश्नर वरुण अवस्थी ने बताया कि आज नगर निगम के कर्मचारियों ने सरकारी संपत्ति को क्षति करने की कोशिश की है. भोपाल महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश की. नगर निगम द्वारा कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है, सुनील गायकवाड ने जो कृत किया है वह काफी निंदनीय है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments