Homeभारतमध्यप्रदेशपेट में दर्द और उल्टी, छतरपुर अस्पताल ले गए तो इलाज के...

पेट में दर्द और उल्टी, छतरपुर अस्पताल ले गए तो इलाज के दौरान छठी की छात्रा की मौत, साइलेंट अटैक बनी वजह?

छतरपुर में छठी क्लास की छात्रा की अचानक मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि मौत की वजह साइलेंट अटैक है। पहले पेट में दर्द और उल्टी हुई थी। इसके बाद परिजन अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

हाइलाइट्स

छतरपुर में छठी क्लास की छात्रा काव्या गुप्ता की मौत
काव्या को पेट में दर्द और उल्टी की हुई थी शिकायत
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
साइलेंट अटैक को भी मानी जा रही है वजह

छतरपुर: शहर के महर्षि स्कूल में कक्षा 6वीं में पढ़ने वाली 11 वर्षीय छात्रा काव्या गुप्ता की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा की मौत की खबर सामने आने के बाद परिवार के साथ-साथ स्कूल में भी शोक का माहौल है।

लॉर्ड होटल के पीछे रहती थी काव्या

काव्या गुप्ता, पिता दीपक गुप्ता, छतरपुर में पन्ना रोड स्थित लॉर्ड होटल के पीछे रहती थी। वह महर्षि स्कूल में कक्षा 6वीं की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को अचानक काव्या के पेट में दर्द हुआ और इसके बाद उसे उल्टी होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में डॉ. पीयूष बजाज के यहां लेकर पहुंचे।

काव्या के पेट में होने लगा दर्द

बताया जा रहा है कि निजी अस्पताल में उपचार के बाद छात्रा की हालत में कुछ सुधार हुआ था। इसके बाद परिजन उसे घर लेकर आए। हालांकि अगले दिन एक बार फिर काव्या के पेट में दर्द होने लगा और उसकी तबीयत बिगड़ गई।

जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया

हालत गंभीर होने पर परिजन छात्रा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस मौत से परिवार में मातम पसर गया। परिजनों की ओर से छात्रा की मौत को साइलेंट अटैक से जोड़कर बताया जा रहा है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह की चिकित्सकीय पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है। छात्रा की अचानक मौत ने परिवार और परिचितों को झकझोर कर रख दिया है।

परिवार में शोक की लहर

काव्या परिवार में भाई-बहन में बहन थी। पढ़ाई कर रही 11 वर्षीय बच्ची की अचानक मौत से परिजन सदमे में हैं। वहीं स्कूल में भी छात्रा की मौत की खबर के बाद शोक का माहौल है। फिलहाल छात्रा की मौत की सटीक चिकित्सकीय वजह क्या रही, इसे लेकर अधिकृत जानकारी सामने आने का इंतजार है। पोस्टमार्टम या चिकित्सकीय रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments