Homeभारतउत्तरप्रदेशशिकारपुर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन, लंबे समय से कैंसर...

शिकारपुर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन, लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे

.बुलंदशहर: शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और दिल्ली में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही बुलंदशहर जनपद और शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

अनिल शर्मा शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव सुरजावली के निवासी थे और उनकी उम्र करीब 63 वर्ष थी। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा ग्राम प्रधान के रूप में शुरू की थी। वर्ष 1989 में वह अपने पैतृक गांव सुरजावली के निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए थे। इसके बाद वह लगातार दूसरी बार भी ग्राम प्रधान बने।

दो बार खुर्जा व दो बार शिकारपुर से विधायक रहे

अनिल शर्मा ने वर्ष 2002 में पहली बार पहली बार बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर खुर्जा विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और विजयी हुए। 2007 में भी उन्हें इसी सीट से सफलता मिली। अनिल शर्मा दो बार खुर्जा व दो बार शिकारपुर से विधायक रहे। पिछली भाजपा सरकार में वन राज्यमंत्री थे।वर्ष 2002 में अनिल शर्मा बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर खुर्जा विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए। वर्ष 2007 में उन्होंने लगातार दूसरी बार खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की।

वर्ष 2012 में उन्होंने शिकारपुर विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मुकेश शर्मा से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वर्ष 2017 में अनिल शर्मा भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर शिकारपुर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए। योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने एक बार फिर शिकारपुर सीट से जीत दर्ज की और विधायक बने। विधायक के निधन पर राजनैतिक दलों ने भी सुख जताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments