Homeभारतदिल्लीदिल्ली वालों की बल्ले-बल्ले, बारापुला एलिवेटेड रोड खोलने की फाइनल डेट आ...

दिल्ली वालों की बल्ले-बल्ले, बारापुला एलिवेटेड रोड खोलने की फाइनल डेट आ गई सामने; पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

दिल्लीवालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इसके तहत अब लंबे समय से इंतजार में चल रहे बारापुला एलिवेटेड रोड की ओपनिंग की फाइनल डेट सामने आ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। इसके अलावा और भी कई योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली सरकार 17 सितंबर से ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाएगी। इस दौरान राजधानी में विभिन्न विभागों की तैयार हो चुकी कई बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को बताया कि इनमें 1,635 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली बारापुला एलिवेटेड रोड (फेज-III) को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसके अलावा सड़क, परिवहन, सीवरेज, जल शोधन, शिक्षा, बिजली और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी करोड़ों रुपये की परियोजनाएं भी जनता को समर्पित की जाएंगी।

मयूर विहार से एम्स तक का सफर 15 से 20 मिनट का

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और अब संवैधानिक पद पर अपने कार्यकाल के ऐतिहासिक 25 वर्ष पूरे करने जा रहे हैं। ऐसे में इस बार का सेवा पखवाड़ा विशेष होगा। बारापुला एविफेज तीन मयूर विहार से सराय काले खां को खोला जाएगा। जिसके बाद मयूर विहार से एम्स तक का सफर 15 से 20 मिनट का रह जाएगा। इसके अलावा मुकरबा चौक के पास आउटर रिंग रोड पर अंडरपास और बादली जंक्शन से हैदरपुर मेट्रो स्टेशन तक एप्रोच रोड भी जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

इन प्रोजेक्ट का भी होगा उद्घाटन

सीएम ने बताया कि बवाना के 20 एमजीडी जल शोधन संयंत्र में 2 एमजीडी क्षमता के रीसाइक्लिंग प्लांट, ओखला में 564 एमएलडी क्षमता के वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और बारापूला ड्रेन से बटला हाउस फेज-II एसपीएस तक इंटरसेप्टर सीवर का उद्घाटन किया जाएगा। जल एवं सीवरेज परियोजनाओं की कुल 863.38 करोड़ की योजनाएं शुरू की जाएंगी। इसके अलावा 232 करोड़ की बिजली परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments