Homeभारतमध्यप्रदेशउज्जैन में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, कई गाड़ियों में तोड़फोड़,...

उज्जैन में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, कई गाड़ियों में तोड़फोड़, 2 लोगों की हत्या के बाद स्थिति तनावपूर्ण

उज्जैन में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि चिमनगंज थाना क्षेत्र में करणी सेना के दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए थे। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है।

हाइलाइट्स

उज्जैन में करणी सेना के दो गुटों में हिंसक झड़प
झड़प के दौरान दो लोगों की हुई है हत्या
घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण है स्थिति
इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

उज्जैन: महाकाल की नगरी उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। करणी सेना के दो गुटों में भिड़ंत हुई हैं। यह हिंसा इतना विकराल रूप ले लिया कि दो लोगों की हत्या हो गई है। वहीं, झड़प में कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

लक्की ढाबा के पास दोहरा हत्याकांड

दरअसल, पूरा मामला उज्जैन जिले के चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित कानिपूरा जगह है। यही पर लक्की ढाबा है, जहां पर दो लोगों की हत्या हुई है। मृतक का नाम राहुल उर्फ विजय प्रताप और दूसरे का नाम जितेंद्र है। घायलों में शक्ति सिंह और पप्पू जाट शामिल हैं।

कई गाड़ियों में की गई तोड़फोड़

इस खूनी संघर्ष में आरोपियों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। कई गाड़ियों के कांच टूटे हैं। वहीं, घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। अभी घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस घायल लोगों के बयान दर्ज कर गई है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

समझौते को लेकर चल रही थी बात

थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने कहा कि आरोपी और मृतक साथ में ही बैठकर खाना खा रहे थे। साथ ही किसी पुराने विवाद को सुलझाने में लगे थे। इस दौरान विवाद और बढ़ गया। राहुल दरबार ने शक्ति सिंह पर हमला कर दिया। इसके बाद शक्ति सिंह धमकी देकर गया कि मैं कुछ देर में आकर बताता हूं। इसके बाद वह 15 लोगों के साथ लौटा और इन पर हमला कर दिया। मौके पर राहुल दरबार और जितेंद्र की मौत हो गई है। दो लोग घायल हैं। पप्पू जाट की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है।

मैंने ही तुम्हें अध्यक्ष बनवाया है

पुलिस ने कहा कि एक पक्ष का कहना था कि मैंने ही तुम्हें करणी सेना का अध्यक्ष बनवाया हूं। तुम मेरे ही लोगों के साथ मारपीट करते हो। शक्ति सिंह भी घायल होकर अस्पताल में भर्ती हुआ था। पुलिस ने कहा कि पांच लोगों पर नामजद एफआईआर है। बाकी अज्ञात लोग हैं। जांच और साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी को विधायक का संरक्षण

मृतक राहुल दरबार के मामा हेमंत सिंह चौहान ने कहा कि रात 11 बजे शक्ति सिंह का फोन आया था कि तुम लोग अपने भांजे को बचा लो। शक्ति सिंह ने उकसाने के लिए मारे भांजे को चांटा मारा। बदले में मेरे भांजे ने चम्मच से उसे मार दिया। इसके बाद वह भूमाफिया सोनू बंजारा को लेकर आया। उसे विधायक चिंतामणि मालवीय का संरक्षण प्राप्त है। सोनू बंजारा की गाड़ी पर विधायक लिखा हुआ था। आरोपियों के पास चाकू और तलवार थे। हमलोग मौके पर पहुंचे वे लोग भाग गए। राहुल के दोस्त को मारकर झाड़ियों में फेंक दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments