Homeभारतदिल्लीदिल्ली में बेकाबू SUV ने बुजुर्ग दंपती को मारी टक्कर, महिला की...

दिल्ली में बेकाबू SUV ने बुजुर्ग दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत

दिल्ली के कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के पास बेकाबू कार ने कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद बुजुर्ग दंपती को कुचल दिया। हादसे में 71 वर्षीय शशि की मौत हो गई, जबकि पति कुलभूषण गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर तपन अहीर को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।

नई दिल्ली: कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के पास रविवार को एक बेकाबू कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद बुजुर्ग दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में 71 साल की शशि की मौत हो गई। जबकि उनके पति घायल हो गए। पुलिस ने कार ड्राइवर तपन अहीर (59) को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, रविवार देर शाम हादसे की सूचना PCR कॉल के जरिए ग्रेटर कैलाश-1 थाने को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि ड्राइवर ने पहले कई गाड़ियों को टक्कर मारी। इसके बाद पैदल जा रहे दंपती को टक्कर मार दी। दोनों को तुरंत मूलचंद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शशि को मृत घोषित कर दिया। उनके पति कुलभूषण (65) को भी गंभीर चोट आई हैं।

पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस अधिकारी के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसे में महिंद्रा थार, एक ऑटो रिक्शा और एक साइकल रिक्शा क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास से संबंधित साक्ष्य जुटाए हैं।

1997 से एक ही शख्स के यहां ड्राइवर है आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी 1997 से इसी गाड़ी मालिक के यहां ड्राइवर है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह रविवार को कैलाश कॉलोनी मार्केट में अपने भाई को लेने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। ड्राइवर का ब्लड सैंपल FSL भेजा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसे के समय उसने शराब पी रखी थी या नहीं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

डेंटिस्ट के पास गए थे, छूटा पत्नी का साथ

रविवार शामकुलभूषण पत्नी शशि के साथ हंसी-मजाक करते हुए डेंटिस्ट के पास गए थे। उन्हें क्या पता था कि घर पहुंचने से पहले ही वह पत्नी को हमेशा के लिए खो देंगे। कुलभूषण का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के मुताबिक, कुलभूषण को दांत में कैप लगवाना था। इसलिए वह पत्नी के साथ ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित डेंटल क्लिनिक गए थे। वापस घर लौटते समय यह हादसा हुआ।

कुलभूषण और शशि की भांजी चारू ने बताया कि उनके मामा विक्रम विहार लाजपत नगर में रहते हैं। उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। एक बेटी लाजपत नगर और दूसरी पंजाबी बाग में रहती है। दोनों के बच्चे हैं। चारू के मुताबिक, मामी राखी के त्योहार को लेकर काफी खुश थीं। वह अपने नाती के लिए त्योहार की खरीदारी भी कर रही थीं।

पड़ोसियों के मुताबिक, शशि बेहद धार्मिक स्वभाव की थीं। वह अक्सर तीर्थ यात्राओं पर जाती थीं। एक परिचित ने बताया कि शशि CPWD से रिटायर्ड थी, जबकि कुलभूषण बैंक मैनेजर के पद से रिटायर हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments