Homeभारतउत्तरप्रदेशयूट्यूबर अजीत भारती पर एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज, सांसद चंद्रशेखर पर...

यूट्यूबर अजीत भारती पर एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज, सांसद चंद्रशेखर पर जातिगत टिप्पणी करने का आरोप

यूट्यूबर अजीत भारती के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने पर अजीत भारती ने कहा कि मां-बहन के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी पर कैसे चुप रहा जा सकता है।

लखनऊ: आरक्षण के खिलाफ आंदोलन चला रहे यूट्यूबर अजीत भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और अन्य पर टिप्पणी करने को लेकर अजीत भारती के खिलाफ दिल्ली के नार्थ एवेन्यू थाने में एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरक्षण को लेकर एक टिप्पणी से शुरू हुए इस विवाद ने तब तूल पकड़ा, जब एक वीडियो में अजीत भारती ने चंद्रशेखर आजाद और टिप्पणी करने वाले शख्स की मां-बहन को लेकर टिप्पणी की।

थाने में दी गई शिकायत में कहा गया है कि अजीत भारती ने अनुसूचित जाति के लोगों, सांसद चंद्रशेखर आजाद और आंबेडकर को लेकर बार-बार जाति आधारित गालियां और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। जाति आधारित नफरत को बढ़ावा देने वाली टिप्पणियां कीं। जिस वीडियो को लेकर यह विवाद खड़ा हुआ है, उसके कमेंट बॉक्स में कई कमेंट हैं। एक कमेंट में कहा गया कि अजीत भारती अपनी बहन की शादी चंद्रशेखर आजाद से करा दो तो आरक्षण खत्म हो जाएगा। इसी के जवाब में अजीत भारती ने टिप्पणियां की थीं। जिसको लेकर अब मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद अजीत भारती ने कहा कि मां-बहन के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी पर कैसे चुप रहा जा सकता है। दोबारा ऐसी टिप्पणी की गई तो दोबारा भी ऐसा ही जवाब देंगे। कोई मेरी मां-बहन पर सीधे बलात्कारी मानसिकता के साथ यह कहे कि उसका विवाह मैं चंद्रशेखर के साथ करा दूं और चुप रह जाऊं तो आप बताइए कि मैं कैसा पुत्र या भाई हूं। इतने पर भी मैंने चंद्रशेखर को लेकर कोई जातिसूचक शब्द नहीं बोला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments