उत्तर प्रदेश के हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 700 किलो मिलावटी मावा और पनीर जब्त किया है. साथ ही, मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले रिफाइंड तेल, SMP और वनस्पति के सैंपल भी लिए हैं.
देश भर में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण सख्त कार्रवाई कर रहा है. त्योहारी सीज़न के मद्देनजर FSSAI की यह कार्रवाई और तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश हापुड़ में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मिलावटी पनीर और मावा बरामद किया है.
खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने छापेमारी करते हुए 700 किलो मिलावटी मावा और पनीर बरामद किया है. देर रात यह छापेमारी की गई. मौके पर खाद्य विभाग ने पाया कि जमीन पर डालकर मिलावटी मावा तैयार किया जा रहा था. तीन जिलों की टीम ने मिलकर धौलाना तहसील क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है. धौलाना तहसील क्षेत्र में तीन स्थानों पर मिलवाटी मावा बनाए जाने की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है.
मौके पर ज़मीन पर डालकर मावा तैयार किया जा रहा था. अन्य मिठाइयों में भी यही मावा इस्तेमाल किया जा रहा था. खाद्य विभाग ने मौके से 700 किलो मिलावटी मावा और पनीर बरामद किया है. साथ ही, विभाग ने अलग-अलग मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले रिफाइंड तेल, SMP और वनस्पति के सैंपल भी लिए हैं.
मौके से करीब 268 किलो वनस्पति, 510 किलो SMP भी बरामद की गई है. मौके से लिए गए सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग और कड़ी कार्रवाई कर सकता है.
आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य विभाग फिलहाल कड़ाई से कदम उठा रहा है. सैंपल लिए गए हैं. बीते दिनों मथुरा से भी भारी मात्रा में दूषित पनीर बरामद किया गया था. छाता स्थिति सोनू कुमार पुत्र छीतरमल की पनीर निर्माण फैक्ट्री पर छापेमारी की गई थी. छापेमारी के दौरान टीम ने पनीर निर्माण में इस्तेमाल हो रहे रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, टीनोपाल केमिकल, आयरा और सोडियम हाइड्रो बरामद कर 500 किलोग्राम दूषित पनीर को नष्ट कराया था

