Homeभारतउत्तरप्रदेशवाराणसी में ठंडे समोसे पर बवाल: बहस के बाद मारपीट और लूट,...

वाराणसी में ठंडे समोसे पर बवाल: बहस के बाद मारपीट और लूट, 5 पर FIR दर्ज

वाराणसी के जाल्हूपुर बाजार में ठंडा समोसा मिलने पर हुई बहस मारपीट में बदल गई. पीड़ित का आरोप है कि अंगूठा मरोड़ा गया और सोने की चेन व नकदी छीन ली गई. पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर अब कोर्ट के आदेश के बाद पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित जाल्हूपुर बाजार में 22 फरवरी को ठंडा समोसा मिलने की शिकायत पर दो पक्षों में मारपीट और लूटपाट की घटना हुई. पेशे से वकील पीड़ित ग्राहक शिवशंकर सिंह ने मिठाई की दुकान पर समोसा गर्म करने को कहा था. इस बात पर दुकानदार और उसके साथियों ने उनसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, अंगूठा मरोड़ दिया और गले से सोने की चेन व 19570 रुपये छीन लिए. पुलिस में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर चौबेपुर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है.

समोसा गर्म करने की बात पर भड़का विवाद

पीड़ित शिवशंकर सिंह जाल्हूपुर बाजार स्थित एक मिठाई दुकान पर समोसा खाने पहुंचे थे. जब उन्हें ठंडा समोसा दिया गया, तो उन्होंने उसे गर्म करने के लिए कहा. इस मामूली सी बात पर दुकानदार उनसे उलझ गया. बहस इतनी बढ़ गई कि दुकानदार और उसके साथी उग्र हो गए और ग्राहक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए.

मारपीट के दौरान हमलावरों ने शिवशंकर सिंह के हाथ का अंगूठा मरोड़ दिया, जिससे वे गंभीर रूप से चोटिल हो गए. पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उनके गले से करीब दो भर की सोने की चेन तोड़ ली और जेब में रखे 19,570 रुपये नकद छीन लिए. पीड़ित के शोर मचाने पर राहगीर जुटने लगे, जिसे देख सभी आरोपी फरार हो गए.

कोर्ट के आदेश पर 5 नामजद आरोपियों पर केस

घटना के बाद चौबेपुर थाने में सुनवाई न होने पर मामला कोर्ट पहुंचा. थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गुप्तेश्वर सिंह, सोमेश्वर सिंह उर्फ राजू, अभिषेक सिंह, छोटू सिंह और दीपनाथ सिंह उर्फ डीए सिंह पर बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments