Homeभारतउत्तरप्रदेशग्रेटर नोएडा में गर्ल्स स्कूल के हॉस्टल में लगी भीषण आग, फर्नीचर-कागजात...

ग्रेटर नोएडा में गर्ल्स स्कूल के हॉस्टल में लगी भीषण आग, फर्नीचर-कागजात राख

ग्रेटर नोएडा के सावित्रीबाई फुले गर्ल्स इंटर कॉलेज के हॉस्टल में आग लगने से फर्नीचर और कागजात जलकर राख हो गए. घटना कासना थाना क्षेत्र की है.

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर के तहत आने वाले गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में एक गर्ल्स स्कूल के हॉस्टल में आग लग गई. ग्रेटर नोएडा के सावित्रीबाई फुले गर्ल्स इंटर कॉलेज के हॉस्टल में आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन गांड़ियों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

इस घटना में फर्नीचर और कुछ कागजात जलकर राख हो गए हैं. सावित्रीबाई फुले गर्ल्स इंटर कॉलेज ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में स्थित है. मंगलवार को इस इंटर कॉलेज के हॉस्टल में एक कमरे से धुआं उठता दिखाई दिया. इसने देखते ही देखते आग की विकराल लपटों का रूप ले लिया.

लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिशें शुरू करने के साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने तत्काल तीन गाड़ियां मौके पर भेज दीं. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया. बताया जाता है कि हॉस्टल के जिस कमरे में आग लगी थी, वह कमरा पहले से ही बंद था.

सावित्रीबाई फुले गर्ल्स इंटर कॉलेज में हॉस्टल के इस बंद पड़े कमरे में केवल फर्नीचर और कुछ कागज रखे हुए थे. आग लगने की इस घटना में फर्नीचर और कागज जलकर राख हो गए हैं. इस घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. आग क्यों और कैसे लगी, इसकी तहकीकात की जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments