Homeमनोरजन'सावन आया है' गाने में दिखा आयुष्मान और शर्वरी का बरसात में...

‘सावन आया है’ गाने में दिखा आयुष्मान और शर्वरी का बरसात में रोमांस, लोग बोले- गानों के कारण हिट होगी फिल्म

आयुष्मान खुराना और शर्वरी की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का नया गाना ‘सावन आया है’ रिलीज हो चुका है और इसे भी पहले के ही गानों जितना प्यार मिल रहा है। इसे श्रेया घोषाल और हिमेश रेशमिया ने गाया है और फैंस भी गाने की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

आयुष्मान खुराना और शर्वरी की नई फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ रिलीज से पहले ही चर्चे में बनी हुई है। इसे लेकर लोगों में बहुत एक्साइटमेंट है। फिल्म देखने से पहले इसके गाने एक के बाद रिलीज होते जा रहे हैं। टाइटल ट्रैक और हिमेश रेशमिया के गाने के बाद फिल्म का एक और नया गाना ‘सावन आया है’ रिलीज हो चुका है। ये आपको नब्बे के दौर में पक्का ले जाएगा। बरसात में आयुष्मान और शर्वरी का रोमांस और डांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

इससे पहले, राजश्री सिनेमा की विरासत का जश्न मनाते हुए एक खास पल में शर्वरी ने अपनी आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के टाइटल ट्रैक पर दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ डांस किया था। यह खास पल हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक और फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म की नई पीढ़ी की लीडिंग लेडी को एक साथ लेकर आया।

‘सावन आया है’ गाना रिलीज

अब नए गाने ‘सावन आया है’ में आयुष्मान खुराना अपने सुरीले अंदाज में शर्वरी को इंप्रेस करने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। साड़ी में शर्वरी भी अपनी अदाएं दिखा रही हैं। दोनों एक-दूजे में खोकर डांस करते नजर आ रहे हैं। गानो को श्रेया घोषाल और हिमेश रेशमिया ने आवाज दी है। इसे रिलीज हुए कुछ ही पल हुए हैं और इस पर कई हजार व्यूज आ चुके हैं।

फैंस का दिल गाने ने चुरा लिया

फैंस को गाना बेहद पसंद आया है। एक ने कमेंट किया- हिमेश रेशमिया और श्रेया घोषाल, क्या मैच है, पुराने दिन याद आ गए। एक ने कहा- क्या लिरिक्स हैं गाने के। एक यूजर ने लिखा- इतना शांत और सुंदर गाना, मजा आ गया। एक ने कहा- ये फिल्म अपने गानों की वजह से ही सुपरहिट हो जाएगी, कहानी की जरूरत भी नहीं।

शर्वरी और माधुरी दीक्षित का डांस

इंस्टाग्राम पर माधुरी संग खास पल को शेयर करते हुए शर्वरी ने माधुरी के प्रति अपनी तारीफ और आभार व्यक्त किया। उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री के साथ डांस करने के अनुभव को अविश्वसनीय और बेहद खास बताया। शर्वरी ने लिखा, ‘सूरज बड़जात्या सर की OG राजश्री हीरोइनों में से एक, इकलौती और बेमिसाल माधुरी दीक्षित मैम से इतना प्यार पाकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। अपनी आइडल के साथ डांस करने का मौका मिलना किसी सपने जैसा और बेहद खास है।’

‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज डेट

आयुष्मान खुराना और शर्वरी की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ एक म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर है, जिसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है और संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है। राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से इस फिल्म का निर्माण किया है। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments