Homeखेल3 ओवर में कगिसो रबाडा ने किया ऑस्ट्रेलिया को तहस-नहस, रिकॉर्ड्स की...

3 ओवर में कगिसो रबाडा ने किया ऑस्ट्रेलिया को तहस-नहस, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी, मार्नस लाबुशेन का करियर भी खा गए

केपटाउन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 350वां शिकार कर कागिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे तेज 350 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने शनिवार को इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान रबाडा टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे करने वाले दक्षिण अफ्रीका के दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं। अपने 75वें टेस्ट मैच में उतरने से पहले उन्हें इस खास उपलब्धि तक पहुंचने के लिए केवल चार शिकार की दरकार थी जिसे उन्होंने चौथे दिन की शुरुआत में ही हासिल कर लिया।

रबाडा ने पहली पारी से बरपा कहर

केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में रबाडा को सिर्फ 1 सफलता मिली थी, लेकिन दूसरी पारी की शुरुआत में ही उन्होंने खतरनाक स्पैल फेंका। अपने शुरुआती 4 ओवरों के भीतर ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीन प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाकर उन्होंने अपने 350 टेस्ट विकेट पूरे किए। 31 वर्षीय रबाडा ने महज 75 मुकाबलों में यह कारनामा अंजाम दिया जो उनकी निरंतरता का प्रमाण है।

डेल स्टेन के नाम पर है दर्ज

दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 350 विकेट लेने का सर्वकालिक रिकॉर्ड पूर्व महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन के नाम दर्ज है। प्रोटियाज टीम के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज स्टेन ने 2013 में भारत के खिलाफ डरबन टेस्ट में अपने 69वें मैच में यह मुकाम हासिल किया था। रबाडा अब डेल स्टेन के ठीक बाद दूसरे स्थान पर आ गए हैं जबकि उन्होंने शॉन पोलक (86 मैच) और मखाया एनटिनी (90 मैच) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्ड क्रिकेट की बात करें तो तेज गेंदबाजों में डेल स्टेन और न्यूजीलैंड के सर रिचर्ड हेडली (69 मैच) संयुक्त रूप से सबसे तेज 350 विकेट लेने वाले पेसर हैं वहीं ओवरऑल रिकॉर्ड मुथैया मुरलीधरन और रविचंद्रन अश्विन (66 मैच) के नाम है।

इस रिकॉर्ड पर भी है नजर

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ-साथ रबाडा के पास इस मुकाबले में दो और बड़े व्यक्तिगत कीर्तिमान स्थापित करने का सुनहरा अवसर है। यदि रबाडा इस दूसरी पारी में कम से कम 5 विकेट लेने में सफल होते हैं तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अलान डोनाल्ड (602 विकेट) के कुल विकेटों का आंकड़ा पार कर दक्षिण अफ्रीका के चौथे सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज बन जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments