Homeभारतछतीसगढ़RAMP योजना के तहत 12 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण संपन्न

RAMP योजना के तहत 12 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण संपन्न

डोमाटोला में 30 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण, स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास पर दिया गया मार्गदर्शन

राजनांदगांव। ग्राम डोमाटोला स्थित सामुदायिक भवन में भावसर फाउंडेशन द्वारा RAMP योजना के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय 12 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 अक्टूबर 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 10 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना भारत सरकार एवं विश्व बैंक की पहल है, जिसका उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के प्रदर्शन को बेहतर बनाना तथा उद्यमियों को व्यवसाय के विकास के लिए प्रोत्साहित करना है।

प्रशिक्षण के दौरान उद्यमिता विकास प्रशिक्षक दीपक कुमार वर्मा एवं तेजस्वी वर्मा ने प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास, स्वरोजगार के अवसर, RAMP योजना के उद्देश्य एवं लाभ, MSME के अंतर्गत वित्तीय सहायता एवं ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया, डिजिटल तकनीक, बाजार से जुड़ाव, कौशल विकास तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यवसाय शुरू करने के लिए आवश्यक दस्तावेज, वित्तीय प्रबंधन, व्यवसाय योजना तैयार करने, बाजार सर्वेक्षण एवं टिकाऊ व्यवसाय संचालन के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया। समापन अवसर पर आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका प्रशिक्षकों ने समाधान किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में स्वयं का व्यवसाय शुरू करने, स्वरोजगार अपनाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए शुभकामनाएं दीं। यह प्रशिक्षण स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments