Homeक्राइमलखनऊ में बाप-बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से...

लखनऊ में बाप-बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला सआदतगंज का नौबस्ता

लखनऊ के सआदतगंज में आपसी विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई. मृतक एक ही परिवार के हैं. फिलहाल, पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके में आपसी विवाद में खूनी संघर्ष हो गया. दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई. मृतक एक ही परिवार के हैं. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बरगद के आगे चबूतरा बनाने को लेकर विवाद हुआ था. इसमें शिवाजी तिवारी, उनके भाई शंभू तिवारी और शिवा के बेटे सुयश तिवारी को दूसरे पक्ष ने गोली मार दी. जिसमें तीनों की मौत हो गई. फिलहाल, मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है. आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं. मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

सीएमएस ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर प्रेमराज सिंह ने बताया कि एक लोग के सीने में गोली लगी है. जबकि दो के सिर में बुलेट इंजरी है. फिलहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रेस नोट के मुताबिक, सआदतगंज के नौबस्ता क्षेत्र में कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें ऋषभ शुक्ला नामक व्यक्ति ने अवैध पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोली लगने से घायल शिवाजी तिवारी (62), शिवेन्द्र तिवारी (55) और सुयश तिवारी (30) को तत्काल केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मृत्यु हो गई.

हत्यारोपी ऋषभ शुक्ला

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला को मौके से ही हिरासत में ले लिया है. उसके पास से प्रयुक्त पिस्टल और चार खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं. पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.

डीसीपी वेस्ट ने बताया कि आपसी विवाद में गोलीबारी की यह घटना हुई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments