Homeक्राइमकोडवर्ड से एंट्री और लड़कियां... नागपुर के स्पा में चल रहा था...

कोडवर्ड से एंट्री और लड़कियां… नागपुर के स्पा में चल रहा था सेक्स रैकेट! छापेमारी में 3 युवतियों को छुड़ाया गया

महाराष्ट्र के नागपुर में स्पा और सैलून की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने ग्रेप्स स्पा एंड सैलून पर छापा मारकर तीन महिलाओं को छुड़ाया. पुलिस का कहना है कि यहां कस्टमर को एक खास कोडवर्ड दिया जाता था. इस पूरे मामले में एक युवक को पकड़ा गया है, जबकि स्पा मालिक और मैनेजर की तलाश की जा रही है.

नागपुर में एक स्पा और सैलून पर पुलिस ने छापा मारा है. पुलिस का आरोप है कि यहां स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं को छुड़ाया गया. पुलिस का कहना है कि यहां आने वाले ग्राहकों को एक खास कोडवर्ड दिया जाता था. उस कोडवर्ड के जरिए ही उन्हें एंट्री दी जाती थी.

यह मामला शहर के सदर छावनी इलाके के ग्रेप्स स्पा एंड सैलून का है. यहां पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की. पुलिस का कहना है कि यहां स्पा की आड़ में महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था. इस दौरान तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया है.

इस मामले में एक कर्मचारी को पकड़ा गया है, जबकि स्पा मालिक और मैनेजर की तलाश की जा रही है. शनिवार शाम करीब 5 बजे क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ग्रेप्स स्पा पर पहुंची थी. पुलिस ने जानकारी के आधार पर छापेमारी की प्लानिंग की.

इसके लिए टीम ने दो पंचों और एक डमी ग्राहक की मदद ली. इसके बाद स्पा एंड सैलून पर छापा मारा गया. पुलिस का कहना है कि यहां महिलाओं को ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया जाता था. आरोप है कि इसके बाद ग्राहकों को बुलाकर महिलाओं से देहव्यापार कराया जाता था.

स्पा मालिक और मैनेजर की तलाश

इस मामले में पुलिस ने 22 साल के हार्दिक नाम के युवक पकड़ा है. वहीं, स्पा के मालिक गुंजन राजेश आसरे और मैनेजर अन्नु जमीर की तलाश की जा रही है. पुलिस ने सदर थाने में मामला दर्ज किया है. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस कथित रैकेट में और कौन-कौन शामिल था और यहां किस तरह ग्राहकों को बुलाया जाता था. फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई के बाद स्पा एंड सैलून की आड़ में देह व्यापार का मामला सामने आया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments