Homeभारतमहाराष्ट्राRSS का जुलूस, रूट पर बवाल! विरोध में धार्मिक स्थल के सामने...

RSS का जुलूस, रूट पर बवाल! विरोध में धार्मिक स्थल के सामने बैठीं महिलाएं, फिर पथराव और लाठीचार्ज

महाराष्ट्र के जलगांव जिले के किंगांव में दशहरे पर RSS के पथ संचलन के रास्ते को लेकर विवाद हो गया. एक धार्मिक स्थल के सामने से जुलूस निकालने के विरोध में महिलाएं सड़क पर बैठ गईं. इसके बाद पथराव की खबर सामने आई और पुलिस ने हालात संभालने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया. घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा.

महाराष्ट्र के जलगांव जिले के किंगांव में दशहरे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पथ संचलन के रास्ते को लेकर बवाल हो गया. यहां एक धार्मिक स्थल के सामने से जुलूस निकालने को लेकर कुछ लोगों ने विरोध जताया. इस दौरान महिलाएं सड़क पर बैठ गईं. मामला बढ़ने पर पथराव होने लगा. हालात संभालने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया. घटना के बाद इलाके में पुलिस बल बढ़ा दिया गया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.

मामला जलगांव जिले के यावल तालुका के किंगांव का है. यहां दशहरे के मौके पर RSS की ओर से पथ संचलन निकालने की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान जुलूस के तय रास्ते को लेकर विरोध शुरू हो गया. विरोध करने वाले लोगों को एक धार्मिक स्थल के सामने से जुलूस निकालने पर आपत्ति थी. पथ संचलन के रूट को लेकर विवाद तब बढ़ा, जब कुछ महिलाएं धार्मिक स्थल के सामने सड़क पर बैठ गईं.

महिलाएं इस रास्ते से जुलूस निकालने का विरोध कर रही थीं. इससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया. विरोध के बीच हालात और बिगड़ गए. इलाके में पथराव हुआ. इसके बाद पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने और स्थिति को संभालने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया. घटना के बाद किंगांव में तनाव फैल गया. पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाया.

SP समेत सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे

तनाव की सूचना मिलने के बाद जलगांव जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी किंगांव पहुंचे. इनमें एसपी श्रीकांत धिवरे, एएसपी संदीप गावित और डिवीजनल पुलिस अधिकारी अनिल बडगुजर शामिल हैं. इसके अलावा भुसावल, यावल और रावेर से भी पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया. फिलहाल, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात संभालने में जुटे हैं. विवाद की पूरी वजह, पथराव में शामिल लोगों और आगे की कार्रवाई के बारे में डिटेल का इंतजार है.

पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने क्या?

एसपी श्रीकांत धिवरे ने कहा कि अब हालात कंट्रोल में हैं और माहौल शांतिपूर्ण है. पर्याप्त संख्या में पुलिस बल किंगांव में तैनात है. यहां आज पथ संचलन निकलना था. एक गुट ने इसका विरोध किया. पुलिस ने उस गुट को समझाने की दो ढाई घंटे तक कोशिश की. लेकिन वो समझने की स्थिति में नहीं थे. पुलिस ने उनसे काफी गुजारिश की. इस रैली को नियमों के तहत पुलिस द्वारा परमिशन दी गई थी. इसीलिए इसमें किसी तरह की रोकटोक नहीं थी. इसके बाद भीड़ को कंट्रोल करने के लिए हल्कालाठी चार्ज किया है. इसके बाद पथ संचलन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments