Homeभारतउत्तरप्रदेशदशहरे मेले में फटा गुब्बारे का सिलेंडर, 2 साल की बच्ची समेत...

दशहरे मेले में फटा गुब्बारे का सिलेंडर, 2 साल की बच्ची समेत 4 घायल-

कानपुर के नौबस्ता स्थित धरीपुरवा रामलीला मैदान में मंगलवार रात दशहरा मेले के दौरान गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर फट गया. हादसे में दो साल की बच्ची, उसके पिता समेत चार लोग घायल हो गए. धमाके के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई.

कानपुर में दशहरा मेले के दौरान गुब्बारे में गैस भरने वाले सिलेंडर में धमाका हो गया. इस हादसे में दो साल की बच्ची और उसके पिता समेत चार लोग घायल हो गए. धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सिलेंडर फटने के बाद चारों तरफ धुआं फैलता दिखाई दे रहा है.

यह घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के धरीपुरवा स्थित रामलीला मैदान में लगे दशहरा मेले की है. मेले में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसी दौरान गुब्बारे बेच रहे रामू के पास रखे गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया. धमाके की चपेट में आने से वहां गुब्बारे खरीद रही दो साल की बच्ची और उसके पिता समेत चार लोग घायल हो गए. गुब्बारे बेचने वाला रामू भी इस हादसे में घायल हो गया.

धमाके के बाद मेले में मची अफरा-तफरी

सिलेंडर फटते ही मौके पर धुएं का गुबार छा गया. अचानक हुए धमाके से मेले में मौजूद लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे. गनीमत रही कि पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभाल लिया. अगर मौके पर भगदड़ मच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. गुब्बारे बेचने वाले रामू की हालत गंभीर होने पर उसे हैलट अस्पताल रेफर किया गया. बाकी घायलों का भी इलाज कराया गया.

CCTV में कैद हुआ धमाका

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें सिलेंडर फटने के बाद आसपास धुआं फैलता दिखाई दे रहा है. धमाके के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है.

डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी के मुताबिक, नौबस्ता के दशहरा मेले में गुब्बारे वाले के सिलेंडर में विस्फोट हुआ था. हादसे में दो साल की बच्ची समेत चार लोग घायल हुए हैं. गुब्बारे वाले को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments