Homeटॉप न्यूज़एकनाथ शिंदे के CM बनने के रास्ते में जो आएगा... मंत्री गुलाब...

एकनाथ शिंदे के CM बनने के रास्ते में जो आएगा… मंत्री गुलाब पाटिल के बिगड़े बोल पर संजय राउत ने फडणवीस को घेरा

महाराष्ट्र के सत्ताधारी गठबंधन में एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। शिवसेना के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। इस बयान पर शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस पर सवाल पूछा है।

मुंबई : महाराष्ट्र में दशहरा के मौके पर शिवसेना का शक्ति प्रदर्शन हुआ। एकनाथ शिंदे सेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने अलग-अलग रैलियां कीं। इस दौरान एकनाथ शिंदे की रैली में महाराष्ट्र के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने एक बयान दिया। उनके इस बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में मुख्यमंत्री के पद को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। महाराष्ट्र में शिंदे गुट के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने अपने भाषण के दौरान कहा कि एकनाथ शिंदे ही महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि उनके सीएम बनने के रास्ते में जो भी आएगा, उसे हटा दिया जाएगा। इस बयान पर संजय राउत ने निशाना साधा और देवेंद्र फडणवीस की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

मंत्री गुलाब राव पाटिल ने क्या कहा?

महाराष्ट्र केजलगांव में दशहरा रैली का आयोजन किया गया है। यहां पर मंच पर गुलाबराव पाटिल मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मैंने माता जगदंबा के चरण छुए हैं। मैंने उनसे प्रार्थना की है कि आने वाले दिनों में एकनाथ शिंदे फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनें। वह मुख्यमंत्री बनेंगे और हमारे किसानों के जीवन में खुशहाली लाएंगें। उन्होंने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व, जन कल्याणकारी योजनाओं और राजनीतिक रणनीति की तारीफ की। इसी दौरान उन्होंने कहा कि जो भी एकनाथ सिंदे के सीएम बनने के रास्ते में रोड़ा बनेगा, उसे हटा दिया जाएगा।

अगली बार जब मैं यहां बोलूंगा, तब एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें कोई नहीं रोक सकता। जो भी शिंदे की राजनीतिक वापसी में बाधा डालने की कोशिश करेगा, उसका बुरा अंजाम होगा। गुलाब राव पाटिल

संजय राउत ने साधा निशाना

गुलाबराव पाटिल के बयान पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मंत्री गुलाबराव पाटिल ने धमकी दी है कि एकनाथ शिंदे को CM बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि अगर कोई एकनाथ शिंदे के CM बनने के रास्ते में आता है, तो उसे खत्म कर दिया जाएगा। यह व्यक्ति देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल का सदस्य है।

गुलाब राव पाटिल ने धमकी दी है कि एकनाथ शिंदे के सीएम बनने के रास्ते में जो भी आएगा, उसका सफाया किया जाएगा। यह सब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं। किसका सफाया करेंगे? देवेंद्र फडणवीस को खत्म करेंगे। यह धमकी दे रहे हैं। मिस्टर देवेंद्र फडणवीस आप क्या कर रहे हैं? आपके कैबिनेट और राज्य में क्या चल रहा है? संजय राउत

‘क्या आप लॉरेंस विश्नोई से डरे हैं?’

संजय राउत ने फडणवीस के मंत्रिमंडल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोग बैठे हैं। वे किसे खत्म करेंगे? देवेंद्र फडणवीस को? CM को? यह एक धमकी है। अगर गुलाबराव पाटिल ने ऐसी धमकी दी है, तो देवेंद्र फडणवीस क्या कर रहे हैं? क्या आप लॉरेंस बिश्नोई गैंग से डरे हुए हैं? आप राज्य के गृह मंत्री हैं। देखिए कि आपके राज्य और आपके मंत्रिमंडल में क्या हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments