Homeभारतदिल्लीदिल्ली: UPSC की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, बंद फ्लैट...

दिल्ली: UPSC की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, बंद फ्लैट में मिला शव

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में UPSC की तैयारी कर रहे 25 वर्षीय छात्र अल्ता भारत कुमार रेड्डी की मौत हो गई. वह आंध्र प्रदेश के रहने वाला था. सोमवार दोपहर 2:38 बजे पुलिस को मकान नंबर 11A/16 में फंदे से लटके होने की सूचना मिली. पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र अपने बंद फ्लैट में मृत मिला.

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में UPSC की तैयारी कर रहे 25 साल के एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है. छात्र आंध्र प्रदेश का रहने वाला था. शुरुआती जांच के मुताबिक, छात्र का शव उसके फ्लैट में फंदे से लटका मिला. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पढ़ाई से जुड़े तनाव और डिप्रेशन का जिक्र बताया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को दोपहर 2:38 बजे ओल्ड राजेंद्र नगर के मकान नंबर 11A/16 में फंदे से लटककर आत्महत्या किए जाने की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली थी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहां 25 वर्षीय अल्ता भारत कुमार रेड्डी अपने बंद फ्लैट के अंदर फंदे से लटके मिला.

पुलिस ने मौके पर जरूरी कार्रवाई की और मामले की शुरुआती जांच शुरू की. घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, नोट में पढ़ाई से जुड़े तनाव और डिप्रेशन की बात सामने आई है. हालांकि, छात्र की मौत के पीछे की पूरी वजह का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

प्रारंभिक जांच में किसी तरह की गड़बड़ी या बाहरी व्यक्ति की भूमिका सामने नहीं आई है. पुलिस संबंधित सबूत जुटा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments