Homeभारतउत्तरप्रदेशअमरोहा में फीमेल डॉग के साथ घिनौनी हरकत! 3 बच्चों का बाप...

अमरोहा में फीमेल डॉग के साथ घिनौनी हरकत! 3 बच्चों का बाप गिरफ्तार, बोला- ‘वियाग्रा खाई थी’

उत्तरप्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा मादा कुत्ते के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

अमरोहा जिले में शकील उर्फ पप्पू नामक 50 वर्षीय शख्स ने मादा कुत्ते (फीमेल डॉग) के साथ अप्राकृतिक कृत्य की घटना को अंजाम दिया. यह शर्मनाक घटना पास की दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई.

हसनपुर कोतवाली पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तीन बच्चों के पिता आरोपी शकील को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करने की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह घटना पुरानी बताई जा रही है लेकिन इसका सीसीटीवी वीडियो हाल ही में पास की एक दुकान के कैमरे से सामने आया. दुकानदार ने यह वीडियो अपने दोस्तों को भेजा था, जिसके बाद किसी ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी शकील उर्फ पप्पू ने अपनी इस घिनौनी हरकत को लेकर एक अजीबोगरीब दलील दी. कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में दावा किया कि उसने शक्तिवर्धक दवा वियाग्रा खाई थी, जिसके नशे और असर में उससे यह गलती हो गई. हालांकि, पुलिस ने आरोपी के इस बेतुके बहाने को सिरे से खारिज कर दिया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को पुख्ता साक्ष्य के तौर पर अपने कब्जे में ले लिया है और सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments