Homeभारतमहाराष्ट्रा₹27 लाख गंवा चुकी थी दिल्ली की महिला, महाराष्ट्र साइबर सेल बनी...

₹27 लाख गंवा चुकी थी दिल्ली की महिला, महाराष्ट्र साइबर सेल बनी देवदूत, समय रहते बचाया

महाराष्ट्र साइबर विभाग ने डिजिटल अरेस्ट ठगी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए बुजुर्ग महिला को बचाया है। मामले में दिल्ली की एक बुजुर्ग महिला को समय रहते बचा लिया गया, जो उसी गिरोह के जाल में फंस चुकी थी और 27 लाख रुपए गंवा चुकी थी।

मुंबई: महाराष्ट्र साइबर की रियल-टाइम तकनीकी जांच की मदद से दिल्ली में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी का शिकार हो रही 74 वर्षीय महिला को बचा लिया गया। महिला पहले ही साइबर ठगों को करीब 27 लाख रुपये ट्रांसफर कर चुकी थी। समय रहते पुलिस के हस्तक्षेप से उसकी बाकी जमा पूंजी ठगों के हाथों में जाने से बच गई। महाराष्ट्र साइबर के मुताबिक, यह मामला छत्रपति संभाजी नगर की 74 वर्षीय महिला से करीब तीन करोड़ रुपये की डिजिटल अरेस्ट ठगी की जांच के दौरान सामने आया। महाराष्ट्र साइबर की टीम स्थानीय पुलिस को ठगी की रकम के लेनदेन और बैंक खातों की जांच में मदद कर रही थी।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया, 3 करोड़ की ठगी की जांच के दौरान रकम से जुड़े एक म्यूल अकाउंट में करीब 89 लाख रुपये का लेनदेन सामने आया। इसी खाते में यूको बैंक के जरिए एक अन्य व्यक्ति की ओर से 14 लाख रुपये का नया RTGS ट्रांजैक्शन मिला। तकनीकी टीम ने इस लेनदेन की पड़ताल की और बैंक से संबंधित खाताधारक की KYC जानकारी मांगी। इससे पता चला कि रकम भेजने वाली महिला दिल्ली की रहने वाली है। महाराष्ट्र साइबर ने 13 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस को अलर्ट किया। सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस ने महिला का पता लगाकर उसे डिजिटल अरेस्ट (साइबर ठगी) के जाल से बाहर निकाला। दिल्ली पुलिस द्वारा इस मामले में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस की अपील:

महाराष्ट्र साइबर ने नागरिकों को आगाह किया है कि कोई भी पुलिस या जांच एजेंसी विडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट नहीं करती और न ही गिरफ्तारी से बचाने के लिए पैसे मांगती है। ऐसी कॉल आने पर घबराएं नहीं और तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments