Homeटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश में आधी रात IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के...

मध्य प्रदेश में आधी रात IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले; जानिए किसे मिली कहां की कमान

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए. जबलपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, सिंगरौली और पन्ना समेत 11 से अधिक जिलों में नई पदस्थापना. पढ़ें पूरी लिस्ट…

मध्य प्रदेश में मंगलवार-बुधवार की रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अफसरों की बड़ी तबादला सूची जारी हुई. इसमें तमाम अफसरों की नई जिम्मेदारियां तय की हैं. आदेश में जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है. वहीं, कई सीनियर आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं. इस प्रशासनिक फेरबदल में पन्ना, मऊगंज, नर्मदापुरम, जबलपुर, भिंड, रायसेन, सिंगरौली, बालाघाट, शाजापुर, बुरहानपुर और हरदा समेत कई जिलों में पदस्थापना बदली गई है.

जबलपुर: रायसेन के कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को अब जबलपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है. वहीं, जबलपुर के पूर्व कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को कृषि विपणन बोर्ड का प्रबंध संचालक-सह-आयुक्त (मंडी) नियुक्त किया गया है.

नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के प्रबंध संचालक आशीष वशिष्ठ को नर्मदापुरम का नया कलेक्टर बनाया गया है. वही, निवर्तमान कलेक्टर सोमेश मिश्रा को एड्स नियंत्रण सोसाइटी और भोपाल गैस त्रासदी राहत और पुनर्वास का संचालक नियुक्त किया गया है.

सिंगरौली: सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव और कर्मचारी चयन मंडल के संचालक अंकित अस्थाना अब सिंगरौली के नए कलेक्टर होंगे. सिंगरौली के पूर्व कलेक्टर गौरव बैनल को जीएडी में उप सचिव और कर्मचारी चयन मंडल का संचालक बनाया गया है.

रायसेन: किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में उप सचिव रोहित सिसोनिया को रायसेन जिले के कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है.

बुरहानपुर और पन्ना: बुरहानपुर के कलेक्टर हर्ष सिंह को पन्ना जिले का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि पन्ना की निवर्तमान कलेक्टर उषा परमार को मंत्रालय में उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग में अपर सचिव पदस्थ किया गया है. वहीं, विवेक कुमार (उप सचिव, नवीन और नवकरणीय ऊर्जा विभाग) को बुरहानपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है.

शाजापुर और हरदा: इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े को शाजापुर का कलेक्टर बनाया गया है. जबकि शाजापुर की कलेक्टर ऋजु बाफना को उज्जैन संभाग में अपर आयुक्त (राजस्व) बनाया गया है. वहीं, बालाघाट के कलेक्टर कुमार सत्यम को अब हरदा जिले के कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

बालाघाट में आदित्य सिंह को नया कलेक्टर बनाया गया है.

भिंड और मऊगंज: वाणिज्यिक कर विभाग के पूर्व अपर सचिव राजेश कुमार ओगरे को मऊगंज का कलेक्टर और सहकारिता विभाग में उप सचिव रहे पवन कुमार जैन को भिंड का नया कलेक्टर बनाया गया है.

सीनियर IAS अफसरों को मिले अतिरिक्त प्रभार

रश्मि अरुण शमी (अपर मुख्य सचिव): लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग समेत गैस त्रासदी राहत और पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा आयुक्त, विशेष आयुक्त (समन्वय) और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी.

सुखवीर सिंह: मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के दायित्व के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे.

के.सी. गुप्ता (कृषि उत्पादन आयुक्त): इन्हें खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

भरत यादव: मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक के साथ-साथ जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे.

संकेत एस. भोंडवे: नगरीय प्रशासन और विकास आयुक्त को आवासीय आयुक्त, मध्य प्रदेश भवन (नई दिल्ली) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments