Homeभारतदिल्लीदिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की एक्सीडेंट में मौत, जंतर-मंतर पर ड्यूटी पर...

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की एक्सीडेंट में मौत, जंतर-मंतर पर ड्यूटी पर था तैनात

गुरुग्राम के मानेसर इलाके में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मृतक की पहचान कांस्टेबल अमित के रूप में हुई है, जो हरियाणा के मानेसर के बासलंबी गांव के रहने वाले थे.

गुरुग्राम के मानेसर इलाके में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मृतक की पहचान कांस्टेबल अमित के रूप में हुई है, जो हरियाणा के मानेसर के बासलंबी गांव के रहने वाले थे.

कांस्टेबल अमित को जंतर-मंतर पर नाइट ड्यूटी में तैनात किया गया था. सुबह 8 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान हरियाणा के मानेसर में पटौदी रोड, NH8 पर एक हादसा हो गया. हादसे के बाद उन्हें आईएमटी मानेसर के सिल्वर स्ट्रैक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

बता दें, दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए. पार्टी ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था. यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ था. पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी थी.

इसके बावजूद पार्टी समर्थकों के जुटने की आशंका को देखते हुए राजधानी में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई. दिल्ली में 20 हजार से ज्यादा पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान तैनात किए गए.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments