Homeभारतउत्तरप्रदेशवाराणसी में एयर शो के चलते 8 दिन नहीं मिलेगा नॉनवेज, 30...

वाराणसी में एयर शो के चलते 8 दिन नहीं मिलेगा नॉनवेज, 30 किमी के दायरे में दुकानें बंद

उत्तरप्रदेश के वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भव्य एयर शो आयोजित होने जा रहा है. लड़ाकू विमानों को बर्ड हिट के खतरे से बचाने के लिए नगर निगम ने नमो घाट से 30 किलोमीटर के दायरे में 19 से 26 अक्टूबर तक मांस, मछली और मीट की दुकानों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है.

वाराणसी नगर निगम ने भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ पर नमो घाट पर आयोजित भव्य एयर शो के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल के 30 किलोमीटर के दायरे में मीट, मांस और मछली की बिक्री पर रोक लगा दी है. यह रोक 19 से 26 अक्टूबर तक लागू रहेगी. लड़ाकू विमानों को ‘बर्ड हिट’ के खतरे से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है. राज्य सरकार द्वारा ‘स्टेट इवेंट’ घोषित इस कार्यक्रम में 22, 23 और 25 अक्टूबर को मुख्य एयर शो होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. पशु चिकित्सा अधिकारी और नगर निगम टीमों को दुकानें बंद कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.

लड़ाकू विमानों की सुरक्षा के लिए फैसला

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि उड़ने वाले लड़ाकू विमानों की सुरक्षा के दृष्टिगत बर्ड हिट की आशंका को खत्म करने के लिए यह कदम उठाया गया है. संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे दुकानदारों को नोटिस जारी करें और व्यक्तिगत रूप से जाकर दुकानें न खोलने की सख्त हिदायत दें. 26 अक्टूबर को स्टैंडबाय दिन रखा गया है.

इस ऐतिहासिक एरियल डिस्प्ले-2026 को देखने के लिए गंगा घाटों पर लगभग 20 लाख दर्शकों के जुटने की उम्मीद है. इतनी बड़ी भीड़ और जल सुरक्षा को देखते हुए गंगा के गहरे पानी वाले क्षेत्रों में प्रभावी बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं. दर्शकों को अनियंत्रित होकर गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए संवेदनशील रास्तों पर बैरियर भी लगाए जाएंगे.

स्वच्छता और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम

कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के लिए 20 से 26 अक्टूबर तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा. इसके अलावा श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में मोबाइल टॉयलेट स्थापित किए जा रहे हैं. आवारा पशुओं पर नियंत्रण और मोबाइल टावर की व्यवस्था भी नगर निगम द्वारा की जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments