Homeभारतमहाराष्ट्राट्रैफिक जाम में फंसी गर्भवती तो रिक्शा बना डिलीवरी रूम, दिया बच्चे...

ट्रैफिक जाम में फंसी गर्भवती तो रिक्शा बना डिलीवरी रूम, दिया बच्चे को जन्म-

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में भीषण ट्रैफिक जाम के चलते एक गर्भवती महिला को रिक्शा में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा. प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद परिवार हरिकला थापा को सरकारी सेंट्रल अस्पताल लेकर जा रहा था, लेकिन न्यू एरिया में रिक्शा 15 से 20 मिनट तक जाम में फंसा रहा. अस्पताल कुछ ही दूरी पर था, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण महिला की रिक्शा में ही डिलीवरी हो गई.

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में ट्रैफिक जाम की वजह से एक गर्भवती महिला की रिक्शा में ही डिलीवरी होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में रिक्शा ट्रैफिक जाम में फंस गया. ऐसे में अस्पताल पहुंचने से कुछ ही दूरी पहले महिला ने रिक्शा में ही एक बेटे को जन्म दे दिया.

दरअसल, उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी के चुनावी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से ट्रैफिक जाम से नागरिक परेशान हैं. मंगलवार को कैंप नंबर 3 के सेक्शन 20 इलाके में रहने वाली हरिकला थापा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी. इसके बाद परिवार ने उन्हें इलाज के लिए सरकारी सेंट्रल अस्पताल ले जाने का फैसला किया. तत्काल कोई दूसरा वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण परिवार उन्हें रिक्शा से अस्पताल लेकर रवाना हुआ.

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर खड़े हुए सवाल

रिक्शा जैसे ही न्यू एरिया इलाके में पहुंचा, वह भीषण ट्रैफिक जाम में फंस गया. करीब 15 से 20 मिनट तक रिक्शा जाम में फंसा रहा. इस दौरान महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ती गई. अस्पताल की दूरी कुछ ही रह गई थी, लेकिन जाम के कारण रिक्शा आगे नहीं बढ़ पा रहा था. आखिरकार अस्पताल पहुंचने से पहले ही हरिकला की रिक्शा में डिलीवरी हो गई और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया.

इस घटना ने उल्हासनगर शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. शहर में आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम का सामना आम नागरिकों को करना पड़ता है. खासकर मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों के लिए यह समस्या बेहद गंभीर बन जाती है. ऐसे में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग जोर पकड़ रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments