Homeभारतगुजरातआंतरिक सुरक्षा अकादमी, सीआरपीएफ, माउंट आबू में ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ अभियान का...

आंतरिक सुरक्षा अकादमी, सीआरपीएफ, माउंट आबू में ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ अभियान का शुभारंभ

नक्की झील स्थित गांधी वाटिका से स्वच्छता अभियान का आगाज — एक माह तक चलेगा विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान

माउंट आबू, 24 सितंबर 2026 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ अभियान के अंतर्गत आंतरिक सुरक्षा अकादमी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), माउंट आबू द्वारा विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ आज नक्की झील स्थित गांधी वाटिका से किया गया।

अभियान का शुभारंभ श्री सी. सुधाकर, भारतीय पुलिस सेवा, पुलिस महानिरीक्षक एवं निदेशक, आंतरिक सुरक्षा अकादमी, सीआरपीएफ, माउंट आबू के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर अकादमी के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री भरत भुषण सेठी एवं कमांडेंट श्री महेन्द्र कुमार पी.एम.जी.एवं, उप कमांडेंट, सहायक कमांडेंट सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जवान एवं महिला कार्मिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कार्मिकों ने नक्की झील एवं गांधी वाटिका परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। उपस्थित कार्मिकों ने स्वच्छ एवं सुंदर माउंट आबू के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक एवं निदेशक श्री सी. सुधाकर ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आंतरिक सुरक्षा अकादमी द्वारा माउंट आबू में व्यापक स्तर पर स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आगामी एक माह तक माउंट आबू के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता, श्रमदान, जन-जागरूकता तथा स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अकादमी के अधिकारी, जवान, कर्मचारी एवं महिला कार्मिक इन गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेकर स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करेंगे।

पश्चिम भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल एवं हिल स्टेशन माउंट आबू की प्राकृतिक सुंदरता एवं पर्यावरण को बनाए रखने के लिए स्वच्छता का विशेष महत्व है। अभियान का उद्देश्य माउंट आबू को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाए रखने के साथ-साथ आमजन में स्वच्छता के प्रति स्थायी जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ भारत के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

आंतरिक सुरक्षा अकादमी, सीआरपीएफ, माउंट आबू द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ के तहत आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों में भी अधिकारी एवं कार्मिक उत्साहपूर्वक भाग लेंगे तथा स्वच्छता के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

आंतरिक सुरक्षा अकादमी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, माउंट आबू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments