Homeभारतमहाराष्ट्रानागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, 3 AC कोच के शीशे टूटे, यात्रियों...

नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, 3 AC कोच के शीशे टूटे, यात्रियों में मचा हड़कंप

नागपुर से मुंबई जा रही दुरंतो एक्सप्रेस पर वर्धा के पास शुक्रवार रात पथराव की घटना हुई. इस दौरान ट्रेन के एसी कोच के शीशे टूट गए, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया.

नागपुर से मुंबई की ओर जानेवाली दुरंतो एक्प्रेस पर पथराव की खबर सामने आई है. यह घटना शुक्रवार रात वर्धा के पास हुई. पत्थर किसने फेंके और क्यों, वारदात के कारणों की जांच जारी है. इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया और ट्रेन के एसी कोच के शीशे फूट गए.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात आठ बजे ट्रेन संख्या 12290 दुरंतो एक्प्रेस नागपुर से मुंबई जाने के लिए निकली थी. वर्धा के पास किसी ने ट्रेन पर पथराव कर दिया. सामने आया है कि इस पथराव से B 4 बोगी के शीशे क्षतिग्रस्त हुए हैं. यात्री जब खाना खा रहे थे उस दौरान अचानक पथराव हुआ. पथराव के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. वर्धा स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया. रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद ट्रेन मुंबई के लिए रवाना हुई. पुलिस जांच कर रही है कि पथराव किसने किया.

पहले इस घटना में सिर्फ एक कोच का जिक्र था, लेकिन बाद में सामने आया कि पत्थरबाजी में एक नहीं बल्कि तीन कोच के शीशे क्षतिग्रस्त हुए हैं. राहत की बात यह रही कि घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई और न ही किसी तरह के नुकसान की सूचना है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

रेलवे के मुताबिक, घटना 25 सितंबर की रात करीब 8 बजकर 27 मिनट पर हुई. ट्रेन बोरखेड़ी स्टेशन से गुजर चुकी थी, तभी बाहर से किसी वस्तु या पत्थर के टकराने से कोच A-1, B-2 और B-5 की खिड़कियों के शीशों में दरार आ गई घटना की जानकारी रात करीब 8 बजकर 46 मिनट पर मिलने के बाद RPF और GRP की टीम ने जांच शुरू की. सुरक्षाकर्मियों ने बोरखेड़ी-सिंधी सेक्शन में किलोमीटर संख्या 803 से 796 तक तलाशी अभियान चलाया.

इसके अलावा बोरखेड़ी और ब्राह्मणी गांव के आसपास के इलाकों की भी जांच की गई. पुलिस पाटिल और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी संदिग्ध व्यक्ति या घटना से जुड़ा कोई ठोस सबूत नहीं मिला.

ट्रेन में तैनात एस्कॉर्ट स्टाफ और यात्रियों से भी घटना के बारे में जानकारी ली गई. उन्होंने बताया कि रात करीब 8:27 बजे बाहर से कोई वस्तु या पत्थर ट्रेन की खिड़कियों से टकराया था. हालांकि अभी घटना की सटीक जगह का पता नहीं चल पाई है. इसे लेकर आगे की जांच जारी है.

मामले में 26 सितंबर को रात 2 बजकर 55 मिनट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत क्राइम नंबर 325/2026 दर्ज किया गया है. RPF मामले की जांच कर रही है और पत्थर फेंकने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

मध्य रेल के अधिकारी की ओर से आज तक को दी गई जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार रात 9 बजे की है. वर्धा के पास किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रेन के एसी बोगी पर पथराव किया गया. पथराव के बाद ट्रेन को वर्धा स्टेशन पर रोका गया, वहां आरपीएफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. घटना के बाद रेलवे के मैकेनिकल टीम द्वारा शीशे की मरम्मत के बाद ट्रेन मुंबई की ओर रवाना हुई.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments