Homeटॉप न्यूज़सेवा संकल्प अभियान के बाइकर्स के साथ सीएम मोहन की राइड, करणावत...

सेवा संकल्प अभियान के बाइकर्स के साथ सीएम मोहन की राइड, करणावत में थाना बनाने की घोषणा की

सीएम मोहन यादव ने देवास से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के चेहरे खिल गए हैं। करणावत को थाना और पुलिस जवानों को आवास की सौगात दी है। उन्होंने हितग्राहियों के खाते में 212.57 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं।

हाइलाइट्स

सेवा संकल्प अभियान के बाइकर्स से पीएम ने की वर्चुअली बात
सीएम मोहन यादव ने देवास से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों से की बात
देवास के करणावत में उन्होंने पुलिस थाना बनाने की घोषणा की
हितग्राहियों के खाते में उन्होंने 212.57 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए

देवास: सीएम मोहन यादव ने सेवा संकल्प बाइक यात्रा के राइडर्स से वर्चुअली संवाद किया है। यह बाइक यात्रा वड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही है। दूसरी ओर, सीएम यादव 24 सितंबर को पुंजापुरा में ही आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 35.42 लाख हितग्राहियों के खातों में 212.57 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। उन्होंने कहा कि करणावत में पुलिस सहायता केंद्र को पुलिस थाना बनाया जाएगा। पुलिस जवानों के लिए आवास बनाए जाएंगे, साथ ही शासकीय गोदाम के राशि दी जाएगी।

वडनगर से सेवा संकल्प बाइक यात्रा

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वडनगर से वाराणसी के लिए सेवा संकल्प बाइक यात्रा निकाली गई। इस दौरान पुंजापुरा में मुख्यमंत्री यादव की उपस्थिति में राइडर दीपेश गोटी ने प्रधानमंत्री मोदी से अब तक की अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए। शाजापुर जिले के निवासी गोटी ने बताया कि यात्रा के दौरान अन्य राज्यों के युवाओं से दूसरी भाषाएं सीखने और उनकी संस्कृति से परिचित होने का अवसर मिला है। रास्ते में पीएम आवास के हितग्राहियों से मुलाकात हुई। विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को नमो ऐप से जोड़ा जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के वड़नगर में स्थानीय लोगों से संपर्क बढ़ाने के सवाल पर गोटी ने बताया कि उन्होंने अपने व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से कुछ स्थानीय लोगों के मोबाइल नंबर लिए हैं। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है। अब मध्यप्रदेश का भी मिजाज बदल रहा है। प्रदेश के युवा व्यापार और स्वरोजगार में रुचि दिखा रहे हैं। मध्यप्रदेश के युवा भी गुजराती और मारवाड़ियों की तरह जहां जाएं, वहां व्यापार के अवसर खोज रहे हैं।

हमारी संस्कृति हमारी पहचान

मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वड़नगर से वाराणसी तक युवाओं की बाइक यात्रा निकाली जा रही है। आज मध्यप्रदेश के देवास में इस सेवा यात्रा के सदस्यों से मिलकर उनके अनुभव साझा किए। यात्रा के दौरान सेवा, जनसंवाद और राष्ट्रीय एकता से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। हमारी संस्कृति में प्राचीन काल से यात्राओं का विशेष महत्व रहा है। एकात्मा के लिए सनातन संस्कृति में यात्राएं निकाली जाती रही हैं।

सारी योजनाओं को तेजी से बढ़ा रही सरकार

सीएम मोहन यादव ने कहा कि देवास का बागली हमारे तपोनिष्ट नेता कैलाश जोशी का क्षेत्र रहा है। जनसंघ के दौर में कोई भी चुनाव हुआ हो, स्व. जोशी की जीत पक्की रहती थी। जनसंघ और भाजपा के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही आज हमारी यात्रा यहां तक पहुंची है। प्रधानमंत्री मोदी तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। अब तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद का दायित्व संभाल रहे हैं। उनके नेतृत्व में गुजरात के बाद अब देश बदल रहा है।

किसानों का ख्याल रख रही सरकार

यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष में राज्य सरकार सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने के लिए संकल्पित है। मां नर्मदा की कृपा से देवास जिले को भी सिंचाई के पर्याप्त जल मिल रहा है। प्रदेश में अब तक सिंचित कृषि भूमि का रकबा 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुका है। वर्ष 2002-03 तक कांग्रेस शासन में गेहूं का मूल्य 300-400 रुपए प्रति क्विंटल से आगे नहीं बढ़ा। लेकिन अब हमारी सरकार किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम दे रही है। इस वर्ष एमएसपी पर 40 रुपए बोनस का लाभ देते हुए किसानों से 2625 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा है। दूसरी ओर, लाड़ली बहनों को राशि भी हर माह बैंक खाते में भेज रहे हैं।

स्कूल शिक्षा का बजट 38 हजार करोड़ किया

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं औ बच्चों को बेहतर शिक्षा और रोजगार देने के लिए सभी प्रकार से प्रयास किए हैं। शासकीय स्कूलों के मेधावी बच्चों को लैपटॉप, स्कूटी, साइकिलें, किताबें और स्कॉलरशिप दी जा रही है। प्रदेश के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में ड्रॉप आउट दर कभी 16 प्रतिशत थी, लेकिन हमारी सरकार के प्रयासों से अब ड्रॉप आउट दर शून्य हो गई है। राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा का बजट 38 हजार करोड़ तय किया है।

मोहन यादव ने कहा कि वड़नगर से वाराणसी और वाराणसी से वड़नगर तक 35 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी की बाइक सेवा यात्रा निकाली जा रही है। लगभग 17 हजार किलोमीटर यानी हमारे सेवा यात्री आधी से अधिक दूरी मध्यप्रदेश की धरती पर तय करेंगे। हमार युवा जिम्मेदार और जागरुक बनें। इनके आधार पर भविष्य का मध्यप्रदेश और देश समृद्ध होगा। प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में 18 हजार पदों नई भर्ती की है। एमएसएमई सेक्टर से 1 करोड़ 20 लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है। मध्यप्रदेश में बेरोजगारी दर सबसे कम है।

पीएम मोदी से साझा किया अनुभव

दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से वड़नगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प बाइक यात्रा के बाइकर्स से वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने देवास जिले के पुंजापुरा में बाइक राइडर्स के साथ प्रधानमंत्री मोदी का उद्बोधन सुना। 17 सितंबर को वाराणसी से वडनगर (गुजरात) के लिए रवाना हुई यात्रा में 250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री शामिल हैं।

यात्रा विभिन्न राज्यों के अनेक जिलों और गांव से होकर वडनगर गुजरात पहुंचेगी। यात्रा के दौरान सेवा, जन संवाद और राष्ट्रीय एकता से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। यात्रा में विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और उपलब्धियां से संबंधित जानकारी प्रदर्शित करने वाले वाहन भी शामिल हैं। देवास जिले के पुंजापुरा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में बाइक राइडर्स दल के सेवा यात्री दीपेश गोटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद में अब तक की अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments