Homeटॉप न्यूज़कॉकरोच-चीटियां, नकली घी और खुली नालियां... मुंबई के 5 फूड आउटलेट पर...

कॉकरोच-चीटियां, नकली घी और खुली नालियां… मुंबई के 5 फूड आउटलेट पर FDA का एक्शन

त्योहारी सीजन के दौरान मुंबई में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मिलावटी घी बनाने और स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की है.

त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन(FDA) ने खाने-पीने के प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. FDA तेजी से राज्य के खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है. साफ-सफाई को लेकर FDA ने मुंबई में पांच प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की है.

विभाग ने इन सभी प्रतिष्ठानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं. मिलावटी घी बनाने, बिना वैध लाइसेंस के कारोबार चलाने और साफ-सफाई से जुड़ी गंभीर कमियां पाए जाने पर कार्रवाई की गई है.

  1. मलाड में नकली घी बनाने का मामला

मलाड ईस्ट के गुरुकृपा डेयरी प्रोडक्ट्स पर सोमवार, 21 सितंबर को कार्रवाई की गई. आरोप है कि रिफाइंड सूरजमुखी तेल, वनस्पति और ब्रांडेड घी को मिलाकर नकली घी तैयार किया जा रहा था. और इसे Pooja Ghee’ के नाम से बेचा जा रहा था. साथ ही, FDA की जांच में परिसर में चूहे और कॉकरोच भी पाए गए.

विभाग का कहना है कि कुल 2,464.05 किलो मिलावटी घी, रिफाइंड सूरजमूखी तेल और वनस्पति जब्त किया गया है. जानकारी के मुताबिक, जब्त सामान की कुल कीमत 15.15 लाख है. इसके अलावा FDA की टीम ने दो बॉयलर मशीन और एक खोया मशीन भी जब्त की है.

  1. वर्सोवा में बिना लाइसेंस चल रहा था प्रतिष्ठान

वर्सोवा के गुफरान सीक कॉर्नर प्रतिष्ठान के पास वैध खाद्य लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया. साथ ही, यहां सुरक्षा नियमों में भी कमियां पाई गई. पीने के पानी की जांच की गई, खाद्य पदार्थों का सही भंडारण, परिसर और उपकरणों की सफाई, कीट नियंत्रण आदि की जांच किए जाने पर कमियां पाई गई.

मंगलवार को इस प्रतिष्ठान को तत्काल कारोबार बंद करने का आदेश दिया गया है. जब तक कमियां दूर नहीं होती और प्रतिष्ठान को वैध लाइसेंस नहीं मिलता तब तक वे दोबारा अपना कारोबार शुरू नहीं कर सकते.

  1. BJRS (Gallops) Restaurant पर भी कार्रवाई

महालक्ष्मी के BЈRS (Gallops) Restaurant के लाइसेंस को भी सस्पेंड किया गया है. FDA की जांच के दौरान यहां फ्रिज में नॉन वेज पदार्थों के पास खून और केचप के दाग थे. इसके साथ ही, फटे और खराब पैकेज में कच्चा माल मिला. और किचन में ग्रीस जमा होने के साथ ही दीवारें भी खराब पाई गई. इसके अलावा ड्रेनेज भी पर्याप्त कवरिंग नहीं थी, कॉकरोच और चींटियां मौजूद थीं और वहां पानी भी जमा था. खाद्य कर्मचारियों की वार्षिक मेडिकल जांच और टीकाकरण से जुड़े रिकॉर्ड भी नहीं मिले.

  1. बांद्रा वेस्ट में Dreamer Hospitality पर कार्रवाई

Dreamer Hospitality Pvt. Ltd., बांद्रा वेस्ट के निरीक्षण में खाद्य स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़े नियमों का भी उल्लंघन पाया गया. विभाग के मुताबिक, मामले में नियमों के तहत आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

  1. बांद्रा वेस्ट के Mirari का लाइसेंस निलंबित

बांद्रा वेस्ट के Mirari में निरीक्षण में भी ‘Schedule 4’ के तहत निर्धारित खाद्य सुरक्षा प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया. प्रशासन ने इसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई शुरू की है और लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

FDA ने लोगों से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता या मिलावट से जुड़ी शिकायत करने की अपील की है. इसके लिए टोल-फ्री नंबर 1800222365 पर संपर्क किया जा सकता है. शिकायतें Food & Drug Grievance Portal पर भी दर्ज कराई जा सकती हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments