Homeभारतमहाराष्ट्रामुंबई के चेंबूर में 20 से अधिक बिल्लियों का हत्यारा अरेस्ट, पुलिस...

मुंबई के चेंबूर में 20 से अधिक बिल्लियों का हत्यारा अरेस्ट, पुलिस को बताई हत्या की वजह

मुंबई के चेंबूर इलाके में 20 से अधिक बिल्लियों की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आरसीएफ पुलिस ने 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उसने कथित तौर पर 6 बिल्लियों को मारने की बात स्वीकार की है।

मुंबई: चेंबूर के पंजरापोल इलाके में 20 से अधिक बिल्लियों की कथित हत्या और उनके क्षत-विक्षत शव मिलने के मामले में आरसीएफ पुलिस ने 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रायगढ़ जिले का रहने वाला आरोपी की पहचान शिवा केशव जोशी के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में उसने कथित तौर पर 6 बिल्लियों को मारने की बात स्वीकार की है। हालांकि, इलाके में मिले अन्य 14 बिल्लियों के शवों के पीछे भी पुलिस ने शिवा के हाथ होने की आशंका जताई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह इलाके में बिल्लियों के गंदगी फैलाने से नाराज था और इसी वजह से उन्हें मार दिया करता था। पुलिस उसके मकसद और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

पंजरापोल इलाके में बिल्लियों की संदिग्ध मौत का सिलसिला कुछ समय से जारी था। स्थानीय पशु प्रेमी रुबीना पठान ने कई बिल्लियों के शव देखे थे। पिछले सप्ताह एक ही रात में 6 बिल्लियों के क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद मामला गंभीर हो गया। इसके बाद उन्होंने आरसीएफ पुलिस से शिकायत की। पशु अधिकार संगठन पेटा इंडिया ने भी मामले में हस्तक्षेप किया और आरोपी की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये तक का इनाम घोषित किया था।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिला सुराग:

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिले अन्य सुरागों की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को संदिग्ध आरोपी के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने सोने वाली जगह पर शौच कर गंदगी करने के कारण गुस्से में आकर बिल्लियों को मारने की बात कही। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने कितनी बिल्लियों को मारा, क्योंकि इलाके में दो दर्जन बिल्लियों के शवों के मिलने की बात पशु प्रेमी रुबीना पठान ने कही है।

क्या सभी घटनाओं में शिवा की संलिप्तता है। मामले में पशु क्रूरता से जुड़े प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई और पुलिस की जांच जारी है। बता दें कि NBT ने सबसे पहले इस खबर को प्रकाशित किया था। पशु प्रेमी रुबीना पठान का कहना है कि सीरियल कैट किलर के पृष्ठभूमि की जांच की जाए तो आरोपी के खिलाफ और भी छोटे छोटे जानवरों के मारे जाने की घटनाएं सामने आ सकती हैं। पुलिस भी रायगढ़ जिले में आरोपी के मूल गांव जाकर इसके पृष्ठभूमि का पता लगाने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments