Homeभारतमहाराष्ट्राअन्ना हजारे को बॉम्बे हॉस्पिटल से मिली छुट्‌टी, सामाजिक कार्यकर्ता ने किया...

अन्ना हजारे को बॉम्बे हॉस्पिटल से मिली छुट्‌टी, सामाजिक कार्यकर्ता ने किया शतक लगाने का ऐलान

देश के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने और फिर उनको मुंबई रेफर किए जाने से लोग चिंतित हो गए थे, लेकिन गुरुवार को अन्ना हजार को मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल से छुट्‌टी दे दी गई। इस मौके पर अन्ना हजारे ने हुंकार भरी और कहा कि मैं 100 साल तक देश की सेवा करूंगा।

हाइलाइट्स

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को अस्पताल से मिली छुट्‌टी
तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर आईसीयू में भर्ती हुए थे अन्ना हजारे
अन्ना हजारे ने कहा कि 100 साल तक देश की सेवा करूंगा

मुंबई: देश के जाने-माने समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई है। गुरुवार को अन्ना हजारे को बॉम्बे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। इस मौके पर अन्ना हजारे ने कहा है कि मैंने 90 साल तक देश की सेवा की है और 100 साल की उम्र तक ऐसा करता रहूंगा। अन्ना हजारे देश में भ्रष्टाचार विरोध आंदोलन के लिए सुर्खियां बटोर चुके हैं। उनके आंदोलन के बाद ही आम आदमी पार्टी बनी थी। अन्ना हजारे की तबीयत गंभीर वायरल इन्फेक्शन, डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) और किडनी/यूरिन से जुड़े संक्रमण के कारण बिगड़ी थी।

अन्ना को मुंबई किया गया था रेफर

अन्ना हजारे को शुरुआत में वायरल इन्फेक्शन हुआ था। इससे उन्हें तेज बुखार और खांसी जैसी समस्याएं हुई थीं। बाद में शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) और कमजोरी बहुत बढ़ गई थी। इससे किडनी और यूरिन इन्फेक्शन की मेडिकल जांच में किडनी से जुड़ी समस्या और बढ़ा हुआ क्रिएटिनिन स्तर सामने आया था। उन्हें पहले रालेगण सिद्धि और शिरूर के स्थानीय अस्पताल में दिखाया गया था। तबीयत में सुधार न होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

फडणवीस खुद पहुंचे थे हॉस्पिटल

अन्ना हजारे के अस्वस्थ्य होने पर मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में देखने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर अन्ना हजारे की सेहत का जायजा लिया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने भी बॉम्बे हॉस्पिटल जाकर अन्ना हजारे से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना था। इसके अलावा राधाकृष्ण विखे पाटील जो जल संसाधन मंत्री हैं। वे भी अस्पताल पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments