Homeभारतमहाराष्ट्राएक्शन में IAS तुकाराम मुंढे, 880 दवा कंपनियों पर कसा शिकंजा, FDA...

एक्शन में IAS तुकाराम मुंढे, 880 दवा कंपनियों पर कसा शिकंजा, FDA ने जब्त की 11.41 करोड़ की अवैध दवाएं

महाराष्ट्र के FDA विभाग ने जून-अगस्त के दौरान 880 दवा निर्माण और बिक्री कंपनियों पर कार्रवाई की। 11.41 करोड़ रुपये की अवैध दवाएं जब्त की गई हैं।

मुंबई: IAS तुकाराम मुंढे के विभागमहाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने इस साल जून से अगस्त के बीच दवा निर्माण और बिक्री से जुड़ी 880 कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने इस दौरान 11.41 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध दवाएं और सौंदर्य प्रसाधन जब्त किए। FDA की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लाइसेंस भी निलंबित और रद्द किए गए। FDA की ओर से सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, तीन महीने के दौरान कुल 2,902 निरीक्षण किए गए। इनमें 607 विनिर्माण इकाइयों और 2,295 बिक्री केंद्रों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कंपनियों और इकाइयों के खिलाफ नियामकीय कार्रवाई की गई।

677 लाइसेंस निलंबित किए गए

विभाग ने बताया कि कार्रवाई के परिणामस्वरूप 677 लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि 203 लाइसेंस रद्द कर दिए गए। इसके अलावा गैर-कानूनी दवाओं और सौंदर्य प्रसाधनों से जुड़े मामलों में 104 तलाशी एवं जब्ती अभियान चलाए गए। इन मामलों में 20 प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं। FDA के मुताबिक, जांच के दौरान 140 विनिर्माण इकाइयों के लाइसेंस धारकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, 740 बिक्री इकाइयों के विरुद्ध भी नियामकीय कदम उठाए गए। विभाग ने इस अवधि में 11.41 करोड़ रुपये की अवैध दवाएं और सौंदर्य प्रसाधन जब्त किए। पिछले वित्त वर्ष में इसी तरह की कार्रवाई के दौरान जब्त सामग्री का मूल्य 13.64 करोड़ रुपये था।

तुकाराम मुंढे ने क्या बताया

FDA आयुक्त तुकाराम मुंढें ने कहा कि नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और नियामकीय मानकों के अनुरूप दवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दवाओं के निर्माण से लेकर अंतिम बिक्री तक हर स्तर पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण प्रक्रिया को तेज किया गया है। विभाग अवैध और नियमों का उल्लंघन करने वाली दवाओं की बिक्री और निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपना रहा है। आने वाले समय में भी ऐसी इकाइयों के खिलाफ जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments