Homeभारतउत्तरप्रदेशसहारनपुर जा रहे सपा विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने मेरठ में...

सहारनपुर जा रहे सपा विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने मेरठ में रोका, धक्‍का-मुक्‍की के बीच हुई तीखी बहस

SP MLA Atul Pradhan: सपा विधायक अतुल प्रधान के आवास पर मेरठ पुलिस रविवार रात से तैनात है। सुबह जब वे समर्थकों संग सहारनपुर रवाना होने लगे तो पुलिस ने रोक लिया।

मेरठ: सहारनपुर में प्राचीन मस्जिद गिराए जाने के बाद यूपी का राजनीतिक माहौल सरगर्म है। सपा और कांग्रेस बीजेपी सरकार के एक्‍शन का जमकर विरोध कर रही है। इस बीच, सपा ने अपने प्रतिनिधिमंडल को सहारनपुर भेजने का ऐलान कर दिया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सपा विधायक अतुल प्रधान को मेरठ में सोमवार को पुलिसबल ने रोक लिया। रविवार रात से ही उनके आवास के बाहर भारी पुलिसबल तैनात रहा।

अतुल प्रधान सुबह जब अपने समर्थकों के साथ नोएडा के रास्ते आगे बढ़ने के लिए अपने आवास से गाड़ी लेकर निकले तो पहले से तैनात पुलिस अमले ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान मौके पर भारी गहमागहमी और धक्का-मुक्की देखने को मिली। थानेदार और CO ने अपने दल-बल के साथ विधायक को आगे बढ़ने से सख्त मना कर दिया।

तीखी बहस और धक्‍कामुक्‍की

कड़ी मशक्कत और तीखी बहस के बाद विधायक किसी तरह अपनी गाड़ी तक पहुंच पाए, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उनकी गाड़ी को घेरकर आगे जाने का रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया।

कोर्ट के आदेश पर ढहाई गई थी मस्जिद

गौरतलब है कि सहारनपुर में 150 साल पुरानी मस्जिद को कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने ढहा दिया है। सपा और कांग्रेस सरकार के इस कदम का विरोध जता रहे हैं। सपा ने आज अपने प्रतिनिधिमंडल को सहारनपुर भेजने का ऐलान किया था।

अखिलेश यादव ने जताई थी नाराजगी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि ये सब सरकार इसलिए करा रही है क्‍योंकि ये लोग राम भगवान के चढ़ावा चोरी में पकड़े गए हैं। उन्‍होंने मस्जिद पक्ष को हाईकोर्ट में अपील करने का अधिकार ना देने पर भी सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा कि समाज में सौहार्द बनाए रखना सरकार का ही काम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments