Homeभारतउत्तरप्रदेशगाजियाबाद में 9वीं मंजिल से कूदकर 34 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर ने दी...

गाजियाबाद में 9वीं मंजिल से कूदकर 34 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान, परिवार में हुआ था झगड़ा

गाजियाबाद की तनुश्री अपार्टमेंट में कृष्‍ण कुमार वत्‍स परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा कि उन्‍होंने घरेलू कलह के चलते आत्‍महत्‍या कर ली।

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में हाईराइज इमारतों में ऊंचाई से गिरने की घटनाएं लगातार चिंता का कारण बनी हुई हैं। कविनगर थाना क्षेत्र की तनुश्री अपार्टमेंट में बुधवार देर रात एक इंटीरियर डिजाइनर ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में आत्महत्या की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

युवक की पहचान 34 वर्षीय कृष्ण कुमार वत्स के रूप में हुई है। वह तनुश्री अपार्टमेंट के ए-703 फ्लैट में परिवार के साथ रहते थे और इंटीरियर डिजाइन का काम करते थे। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कृष्ण कुमार तनाव में थे। बुधवार देर रात उन्होंने अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी।

पुलिस ने आसपास के लोगों से की पूछताछ

नौवीं मंजिल से नीचे गिरने के कारण कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें उपचार के लिए सर्वोदय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिवार के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली।

घरेलू कलह की मिली जानकारी

एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूछताछ में परिवार की ओर से घरेलू कलह के बाद कृष्ण कुमार के तनाव में होने की जानकारी दी गई है। पुलिस की जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments