Homeभारतगुजरातनागदा : तप की अनुमोदनार्थ निकला वरघोड़ा, प्रिया गांधी के मासक्षमण तप...

नागदा : तप की अनुमोदनार्थ निकला वरघोड़ा, प्रिया गांधी के मासक्षमण तप का हुआ भव्य बहुमान

मासक्षमण तप की पावन साधना : तप की अनुमोदनार्थ निकला वरघोड़ा, तपस्वी प्रिया गांधी का हुआ सगींतमय भव्य वधामणा व बहुमान

नागदा : राजा जन्मेजय की नगरी नागदा की पावन धरा पर श्रीमती प्रिया जितेश गांधी के मासक्षमण तप की अनुमोदना के पावन अवसर पर बुधवार, 2 सितंबर को विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के श्रावक-श्राविकाओं में विशेष उत्साह एवं धार्मिक उमंग देखने को मिला।

परम पूज्य साध्वी भगवंत श्री अर्हमव्रता श्रीजी म.सा. आदि ठाणा-4 की पावन निश्रा एवं मंगलमय आशीर्वाद से आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 8:30 बजे श्री पार्श्वप्रधान पाठशाला भवन से तप की अनुमोदनार्थ तपस्वी श्रीमती प्रिया जितेश गांधी का भव्य वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़े में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुईं और तपस्वी के कठिन एवं महान मासक्षमण तप की अनुमोदना की।

इसके पश्चात प्रातः 11बजे बद्रीविशाल धर्मशाला में गुरूवन्दन व मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।इस अवसर पर धर्मसभा, प्रवचन एवं तपस्वी का वधामणा व भव्य बहुमान आयोजित किया गया। संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में चातुर्मास समिति ,अनेक संस्थाओं सहित समाजजनों ने तपस्वी श्रीमती प्रिया गांधी का बहुमान करते हुए व उद्बोधन देकर उनके तप की अनुमोदना की।

इस विशेष अवसर पर श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन श्रीसंघ एवं चातुर्मास समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। धार्मिक कार्यक्रमों के उपरांत दोपहर 12:39 बजे से बद्रीविशाल धर्मशाला क्रमांक-1 में स्वामीवात्सल्य का आयोजन रखा गया।

उल्लेखनीय है कि मासक्षमण तपस्वी श्रीमती प्रिया जितेश गांधी का बहुमान श्री राजेन्द्रसूरि जैन ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा भी जैन कॉलोनी स्थित शांतिनाथ जिनालय में किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष ब्रजेश बोहरा के नेतृत्व में ट्रस्ट मंडल ने तपस्वी का सम्मान कर उनके मासक्षमण तप की अनुमोदना की।

नगर के सुप्रसिद्व संगीतकार आयुष बोहरा ने धर्मसभा को संगीत से धर्ममय बना दिया।कार्यक्रम का संचालन मनोज वागरेचा ने किया।

आयोजन में स्वागतकर्ता पंकज-किरण, नितेश-वंदना, जितेश-प्रिया, ऋषि, सिद्ध, वर्षी, कृति, आराध्या एवं तीर्थ रहे। आयोजन की विनीत श्रीमती कुसुम बहन एवं
स्वर्गीय चन्द्रमोहनजी गांधी परिवार की ओर से सभी समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। नागदा से जीवनलाल जैन की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments