Homeभारतमहाराष्ट्रामुंबई के पोर्ट पर क्रेन और जहाज की टक्कर, कार्गो उतारते वक्त...

मुंबई के पोर्ट पर क्रेन और जहाज की टक्कर, कार्गो उतारते वक्त लगी आग

मुंबई के BPS पोर्ट पर कार्गो उतारने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. बारबाडोस फ्लैग वाले ‘वियना’ जहाज से 140 मीट्रिक टन कार्गो उतारते समय दो क्रेनों में से एक का स्लिंग असंतुलित होकर निकल गया. इससे दूसरी क्रेन जमीन से उठ गई और उसका फ्रंट टेलिस्कोपिक बूम जहाज से टकरा गया. घर्षण के कारण क्रेन में आग लग गई और दो लोग घायल हो गए.

मुंबई के BPS पोर्ट पर 30 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे कार्गो उतारने के दौरान हादसा हो गया. बारबाडोस के झंडे वाले ‘वियना’ जहाज से 140 मीट्रिक टन कार्गो उतारा जा रहा था. इस काम में बरकत कंपनी की दो क्रेन इस्तेमाल की जा रही थीं.

मुंबई पुलिस के मुताबिक, कार्गो उठाने के दौरान एक क्रेन से जुड़े स्लिंग का संतुलन बिगड़ गया और वह निकल गया. इसके बाद पूरा वजन दूसरी क्रेन पर चला गया. वजन पड़ने से दूसरी क्रेन जमीन से उठ गई और उसका फ्रंट टेलिस्कोपिक बूम जहाज से टकरा गया.

टक्कर के दौरान हुए घर्षण की वजह से क्रेन में आग लग गई. हादसे की सूचना मिलने के बाद मुंबई पोर्ट फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और तुरंत आग पर काबू पा लिया.

इस हादसे में बरकत कंपनी के दो ऑपरेटर घायल हुए हैं. इनकी पहचान क्रेन ऑपरेटर रंजीत सिंह और निशांत सिंह के तौर पर हुई है. दोनों को इलाज के लिए सेंट जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

मुंबई पुलिस के मुताबिक, हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों की ओर से घटना के कारणों और कार्गो उतारने के दौरान हुई पूरी प्रक्रिया की जांच की जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments