नेपाल-तिब्बत सीमा पर अचानक बाढ़ और भूस्खलन से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए गुजराती फंसे, गुजरात सरकार ने गांधीनगर में 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष शुरू किया
गांधीनगर।* नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा एवं पर्यटन के लिए नेपाल गए गुजरात के 12 नागरिकों के फंसने और संपर्कविहीन होने की प्राथमिक आधिकारिक जानकारी सामने आई है। इनमें अहमदाबाद के 3, सूरत के 3, वडोदरा के 2, आणंद के 2 तथा राजकोट और वलसाड के एक-एक नागरिक शामिल हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गुजरात सरकार ने गांधीनगर में राज्य नियंत्रण कक्ष शुरू किया है। सरकार काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के साथ लगातार समन्वय कर रही है और प्रभावित गुजरातियों तक मदद पहुंचाने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
नेपाल में फंसे गुजरात के 12 नागरिकों की सूची
अहमदाबाद
- अशोकभाई धीरजलाल कापड़िया* — मेमनगर
- दिनेशभाई प्रागजीभाई पटेल* — निवासी नया वाडज, मूल अमरेली
- भाविनकुमार रजनीकांत रावल* — निवासी मोटेरा-कोटेश्वर, मूल मेहसाणा
आणंद
1.बिमलकुमार पटेल* — निवासी विद्यनगर रोड
2. जयमिनाबेन पटेल* — निवासी विद्यनगर रोड
वडोदरा
- किन्नरी पटेल* — मणिनगर, अहमदाबाद निवासी
- मिहिर पटेल* — मणिनगर, अहमदाबाद निवासी
सूरत
- परेशभाई नटवरलाल पटेल* — वर्तमान में अमेरिका में रहते हैं।
- ज्योतिबेन परेशभाई पटेल* — वर्तमान में अमेरिका में रहती हैं।
- मीनाक्षीबेन संजयभाई रमाणी* — वर्तमान में मुंबई में रहती हैं।
राजकोट
जय दिनेश कोटेचा* — वर्तमान में मुंबई में रहते हैं।
वलसाड
रोमा दिलीपभाई इंटवाला* — वलसाड
हालांकि, राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) से मिली जानकारी के अनुसार रोमा इंटवाला नेपाल में सुरक्षित हैं।
परिवारों के लिए गुजरात सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
नेपाल में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित नागरिकों और उनके चिंतित परिवारजनों को तत्काल सहायता एवं जानकारी उपलब्ध कराने के लिए गुजरात सरकार ने 24 घंटे संपर्क सुविधा शुरू की है।
गुजरात राज्य नियंत्रण कक्ष के नंबर:
079-23251900
9978405304
हेल्पलाइन नंबर:: 1070
इसके अलावा संबंधित जिले के जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) के हेल्पलाइन नंबर 1077 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए आपातकालीन नंबर
नेपाल में प्रभावित भारतीय नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास की ओर से आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए गए हैं:
977 985 131 6807
977 970 910 7500
गुजरात सरकार भारतीय दूतावास और संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है। प्रभावित यात्रियों की स्थिति की जानकारी जुटाने तथा उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए बचाव एवं राहत प्रयास जारी हैं।

