Homeटॉप न्यूज़रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर...

रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर जिलाध्यक्ष उमा चौबे ने दी बधाई

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की जिलाध्यक्ष श्रीमती उमा चौबे ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती उमा चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटी को भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी का संगठन के प्रति समर्पण, जमीनी स्तर पर कार्य करने का लंबा अनुभव तथा महिलाओं के बीच उनकी सक्रिय भूमिका निश्चित रूप से राष्ट्रीय स्तर पर महिला मोर्चा को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि श्रीमती चौधरी ने जिला पंचायत सदस्य से लेकर विधायक, संसदीय सचिव और सांसद तक का सफर तय करते हुए संगठन एवं जनसेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनका व्यापक राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव देशभर की महिला कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है।

श्रीमती उमा चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण को नई ऊंचाइयां मिली हैं। ऐसे समय में श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना महिला शक्ति को और अधिक संगठित एवं सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उनके नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा बूथ स्तर तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएगा।

जिलाध्यक्ष श्रीमती उमा चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिला कार्यकर्ताओं के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है। श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से प्रदेश की हजारों महिला कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

अंत में श्रीमती उमा चौबे ने पुनः श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करेगा तथा महिला सशक्तीकरण के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा।

श्रीमती उमा चौबे
जिलाध्यक्ष,
भाजपा महिला मोर्चा
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments