Homeभारतमहाराष्ट्रा'बहुत बढ़िया, ऐसे ही करते रहिए', देवेंद्र फडणवीस ने की सुखबीर बादल...

‘बहुत बढ़िया, ऐसे ही करते रहिए’, देवेंद्र फडणवीस ने की सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर की तारीफ

देवेंद्र फडणवीस ने सुखबीर बादल की जान बचाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर की सराहना की है। फडणवीस ने कहा कि एसपीयू ड्यूटी के दौरान हमले के समय पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा के लिए तुरंत आगे आने वाले पीआई संतोष केंद्र की हिम्मत, सूझ-बूझ और कर्तव्य-निष्ठा वाकई तारीफ के काबिल है।

देवेंद्र फडणवीस ने की सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर की तारीफ

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर की तारीफ की है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पुलिस इंस्पेक्टर संतोष केंद्र की तारीफ करते हुए उन्होंने दो पोस्ट किए हैं। इंस्पेक्टर संतोष ने अपनी जान की परवाह किए बिना अकाली दल नेता सुखबीर बादल की जान बचाई। इस हमले में संतोष खुद भी घायल हो गए और उन्होंने अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देवेंद्र फडणवीस ने इंस्पेक्टर संतोष की बहादुरी पर क्या लिखा आइए जानते हैं।

देवेंद्र फडणवीस का पहली पोस्ट

अपनी पहली पोस्ट में इंस्पेक्टर संतोष की तारीफ करते हुए महाराष्ट्र सीएम ने लिखा कि पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के दौरान स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट (SPU) में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर संतोष केंद्र ने बिना एक पल की देरी किए उनकी सुरक्षा के लिए आगे बढ़कर जो अद्भुत साहस, सूझबूझ और कर्तव्य-निष्ठा दिखाई वह निश्चित रूप से सराहनीय है। अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने जो तत्परता दिखाई, वह महाराष्ट्र पुलिस की वीरता और कर्तव्य-निष्ठा की शानदार परंपरा को दर्शाती है। मैं पुलिस इंस्पेक्टर संतोष केंद्र के इस साहसी और निस्वार्थ कार्य की दिल से सराहना करता हूं। उनकी बहादुरी को सलाम!

दूसरी पोस्ट में क्या लिखा

उन्होंने दूसरी पोस्ट में लिखा कि हमले के दौरान SPU ड्यूटी पर तैनात PI संतोष केंद्र ने पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा के लिए तुरंत आगे बढ़कर जो साहस, सूझबूझ और कर्तव्य-निष्ठा दिखाई, वह वाकई काबिले-तारीफ है। अपनी जान जोखिम में डालकर की गई उनकी त्वरित कार्रवाई महाराष्ट्र पुलिस की वीरता और कर्तव्य-निष्ठा की गौरवशाली परंपरा को दर्शाती है। बहुत बढ़िया! ऐसे ही करते रहिए, PI संतोष केंद्र!

हमले के बाद सुखबीर बादल ने किया ये पोस्ट

सुखबीर सिंह बादल ने हमले के बाद फेसबुक पर पोस्ट कर गुरु साहिब के प्रति आभार जताया है। उन्होंने लिखा कि दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने हर परीक्षा में अपना दयालु हाथ उनके ऊपर रखा है। सुखबीर बादल ने पोस्ट में कहा कि मैं रोम-रोम पंत श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का ऋणी हूं, जिन्होंने मेरे जीवन में हर परीक्षा के दौरान अपना आश्रय दिया। कुछ समय पहले श्री गुरु रामदास जी के पवित्र स्थान पर मुझ पर जानलेवा हमला किया गया था। तब भी गुरु महाराज ने मुझे जीवन दान दिया। अब फिर से दसवें पातशाह के पवित्र स्थान पर कुछ घृणित मन ने गुरुद्वारा की पवित्रता का उल्लंघन कर कोढ़ा कर्म किया, और एक बार फिर गुरु साहिब ने दया दिखाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments