Homeभारतउत्तरप्रदेश'होंठ काटा, विरोध पर पीटा…', हरदोई में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से...

‘होंठ काटा, विरोध पर पीटा…’, हरदोई में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से शर्मनाक हरकत

उत्तरप्रदेश हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि गांव का 50 वर्षीय भगवान सिंह कुशवाहा नशे की हालत में ट्यूबवेल पर पहुंचा और महिला से अभद्रता की. विरोध करने पर उसके होंठ पर काटा और मारपीट की.

हरदोई जिले में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ गांव के ही अधेड़ उम्र के व्यक्ति द्वारा अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगा है. आरोप है कि गांव के रहने वाले एक अधेड़ उम्र के शख्स ने बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती की. साथ ही उसने बुजुर्ग महिला को दांतों से होंठ पर काट भी लिया. वहीं, जब बुजुर्ग महिला ने अभद्रता का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई और पेंशन का पैसा भी छीन लिया.

ट्यूबवेल पर अकेली रहती हैं बुजुर्ग महिला

घटना में बुजुर्ग महिला घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है और पूछताछ में जुटी है. इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक तौर पर महिला के साथ छेड़छाड़ और रुपए छीनने की बात अभी पुष्ट नहीं है. प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है.

मामला हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र का है, जहां गांव के बाहर खेत पर बने ट्यूबवेल पर अकेली रह रहीं बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया गया. परिजनों के अनुसार बुजुर्ग महिला अपने खेत की रखवाली के लिए गांव के बाहर ट्यूबवेल पर अकेली रहती थीं. जबकि उनका परिवार गांव में ही रहता है. रात करीब 11 बजे के समय गांव का ही रहने वाला 50 वर्षीय आरोपी भगवान सिंह कुशवाहा नशे की हालत में वहां पहुंचा. उसने पहले महिला से उनके परिजनों के बारे में पूछताछ की और फिर अकेले पाकर उनसे बदसलूकी करने लगा.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

आरोप है कि शराब के नशे में धुत आरोपी ने अश्लील हरकतें कीं. महिला के होंठ पर काट लिया और विरोध करने पर उनके साथ जमकर मारपीट की. इसके बाद वह महिला के पास रखे 10-12 हजार रुपये छीनकर फरार हो गया. घायल बुजुर्ग महिला किसी तरह वहां से निकलीं, लेकिन दर्द और सदमे के कारण रास्ते में ही बेहोश हो गईं. गांव के एक व्यक्ति की सूचना पर परिजनों ने तुरंत 112 नंबर पुलिस को जानकारी दी और पीड़ित महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है. सुबोध गौतम अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी हरदोई ने बताया कि महिला की जांच जारी है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments