Homeभारतउत्तरप्रदेशरायबरेली: महिला को मौत के मुंह से खींच लाया GRP सिपाही! VIDEO...

रायबरेली: महिला को मौत के मुंह से खींच लाया GRP सिपाही! VIDEO में देखें कैसे चलती ट्रेन के नीचे जाने से बचाया

उत्तरप्रदेश के रायबरेली रेलवे स्टेशन पर चलती जनता एक्सप्रेस में चढ़ते समय महिला यात्री फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगी. ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के मुख्य आरक्षी शिवपूजन चौधरी ने तुरंत फुर्ती दिखाते हुए महिला को खींचकर बचा लिया. यह पूरी रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

रायबरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बनारस से देहरादून जा रही जनता एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 15119) में चढ़ते समय एक महिला यात्री का संतुलन बिगड़ गया. प्लेटफॉर्म पर सामान लेने उतरी महिला ट्रेन के चलते ही दौड़कर चढ़ने का प्रयास करने लगी, जिससे वह फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगी. वहीं ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के मुख्य आरक्षी शिवपूजन चौधरी ने तुरंत सतर्क होकर और दौड़कर महिला को अपनी ओर खींच लिया. इस सूझबूझ से महिला की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया.

सामान लेने उतरी थी महिला, ट्रेन चलते ही बिगड़ा संतुलन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन रुकने पर महिला यात्री प्लेटफॉर्म पर कुछ सामान खरीदने के लिए उतरी थी. इसी बीच अचानक ट्रेन चल पड़ी और महिला ने भागकर बोगी में चढ़ने की कोशिश की. महिला ने सीढ़ी पर एक पैर रखा ही था कि उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे लटककर ट्रेन के नीचे जाने लगी.

जान पर खेलकर सिपाही ने महिला को खींचकर बचाया

खतरे को देखते ही सिपाही शिवपूजन चौधरी महिला की तरफ दौड़े. पहले उन्होंने महिला को बोगी के अंदर करने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण उन्होंने महिला को पूरी ताकत से बाहर की ओर खींच लिया. इस दौरान महिला यात्री और सिपाही दोनों प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े, लेकिन महिला की जान सुरक्षित बच गई.

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, यात्रियों ने की सराहना

यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. मौके पर लोगों का मजमा लग गया और सभी यात्रियों ने जीआरपी जवान के साहस, फुर्ती और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना की.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments